विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने आखिरी भाषण में भावुक हुईंं मिशेल ओबामा, देशवासियों का किया धन्‍यवाद

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 01:31 PM (IST)

अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा ने अपने आखिरी अधिकारिक भाषण में सभी देशवासियों को शुक्रिया अदा किया। इस संबोधन के दौरान वह भावुुक भी हो गईं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा अपने आखिरी आधिकारिक भाषण में इस कदर भावुक हो गईं कि आवाज भर्राने के साथ उनकी आंखें भी भर आईं। व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिकी संस्कृति और यहां की धार्मिक विविधता का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और लोगों के शरीर की त्वचा के रंगों में जो विविधता है, उससे हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है। असल में यही विविधता हमें हमारी पहचान देती है।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि 'आप डरिए मत। युवा लोग, आप मुझे सुन रहे हैं ना। आप डरिए मत, अपना फोकस साफ रखिए। दृढ़ता बनाए रखिए। अपने आपको बेहतर शिक्षा देकर खुद को मजबूत बनाइए। फिर बाहर निकलकर अपनी शिक्षा का इस्तेमाल इस देश को अपने सपनाेें का देश बनाने में किजिए। उन्होंने युवाओं का आह्वा्न किया और कहा कि वह दूसरों के लिए उदाहरण बनें और अपने अंदर से डर को निकाल फेंकेंं।

पद छोड़ने से पूर्व अपने काम को निपटाने में जुटे अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा

अपने इस यादगार भाषण में उन्होंने नम आंखों से सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जो भी आप हमारे बच्चों और हमारे देश के लिए करते हैं, उन सभी का बातों के लिए आप सभी का शुक्रिया। मिशेल ने कहा कि देश की पहली महिला होना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पहली महिला होने से कइयों को अपने पर गर्व करने का मौका भी जरूर मिला है।

अपने आखिरी भाषण के दौरान अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा

गौरतलब है कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। 20 जनवरी 2009 को जब पहली बार ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी को संभाला, तो वह अमेरिका के लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक पल बन गया। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें