विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यजीदियों के कत्लेआम और अपहरण के बाद समुदाय में भय

By Edited By:
Updated: Sun, 17 Aug 2014 10:41 AM (IST)

आतंकवादियों द्वारा हजारों की संख्या में यजीदियों के अपहरण के बाद समुदाय के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस्लामी राज्य [आइएस] ने हजारों की संख्या मे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बजीद कंडाला कैंप [इराक]। आतंकवादियों द्वारा हजारों की संख्या में यजीदियों के अपहरण के बाद समुदाय के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस्लामी राज्य [आइएस] ने हजारों की संख्या में यजीदी समुदाय के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को अगवा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार जिहादी माउंट सिंजर के आस-पास के गांवों में घुसकर लोगों से इस्लाम कबूल करने या मरने की शर्त रखी।

एक शरणार्थी के अनुसार अपहृत महिलाओं और बच्चों को जिहादियों ने अपने नियंत्रण क्षेत्र नीनवे प्रांत की जेल में रखा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि कई पुरुषों को जान से मार दिया गया है। वहां से भागकर आए लोगों ने जानकारी दी। जिनकी जान मुश्किल से बच पाई है और जिन्होंने ये मंजर देखे हैं। अगवा किए गए यजीदियों में सभी उम्र के बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। गैर सुन्नी मुसलमानों के खिलाफ सामूहिक अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है। करीब दो लाख लोगों को इराक के कुर्द में सुरक्षित किया गया है, परंतु पहाड़ी इलाकों में अभी भी लोग असुरक्षित हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपहरण हुए लोगों ने जिहादियों के खिलाफ हथियार उठाने का प्रयास किया था।

गौरतलब है कि आइएस का सीरिया में अपहरण का रिकार्ड रहा है। परंतु इससे पहले उन्होंने महिलाओं और बच्चों को निशाना नहीं बनाया था।

पढ़ें: आइएस आतंकियों की शारीरिक भूख को मिटाने के लिए चीन में सेक्स जिहाद

पढ़ें: आइएस ने की 500 अल्पसंख्यकों की हत्या