विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस ने कुर्द लड़की पर रखा दस लाख डॉलर का इनाम

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 10:11 PM (IST)

'द इंडिपेंडेंट' अखबार के अनुसार, कुर्द लड़की जोआना पलानी इस समय डेनमार्क की जेल में बंद है।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस ) एक कुर्द लड़की से डर गया है। उसने लड़की की हत्या करने वाले को दस लाख डॉलर का इनाम देने का एलान किया है। इस लड़की ने आइएस से मुकाबला करने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी है।

'द इंडिपेंडेंट' अखबार के अनुसार, कुर्द लड़की जोआना पलानी इस समय डेनमार्क की जेल में बंद है। उसने जून, 2015 में यात्रा पाबंदी के बावजूद देश छोड़ने की कोशिश की थी। इस आरोप में वह कोपेनहेगन में मुकदमे का सामना कर रही है। इसकी सुनवाई मंगलवार से शुरू हुई है।

दोषी करार दिए जाने पर उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। अरबी मीडिया के अनुसार, आइएस के सोशल मीडिया चैनलों के जरिये इसी हफ्ते जोआना पलानी की हत्या करने पर इनाम देने का कई भाषाओं में एलान किया गया। पलानी ने पिछले साल पुलिस द्वारा अपना पासपोर्ट जब्त कर लिए जाने के बाद फेसबुक पर लिखा था, 'मैं कैसे डेनमार्क या किसी और देश के लिए खतरा बन सकती हूं। मैं खुद उस आधिकारिक सेना का हिस्सा हूं, जिसे डेनमार्क ही (आइएस के खिलाफ) लड़ने के लिए प्रशिक्षित करता है। 2014 में आइएस के खिलाफ लड़ने के लिए पलानी ने राजनीति विषय की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद वह उत्तरी सीरिया में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिटों (वाईपीजी) की तरफ से लड़ने लगी।

आतंकी आबिद ने माना आइएसआइएस के आकाओ से करता था बात