विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISIS का एलान, जो कटवाएगा दाढ़ी उस पर 100 डॉलर का जुर्माना

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Sun, 29 May 2016 08:19 PM (IST)

धन की कमी से जूझ रहे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने नए कर और जुर्माने लगाए हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र : धन की कमी से जूझ रहे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने नए कर और जुर्माने लगाए हैं। इसमें दाढ़ी कटवाने वाले पुरुषों पर सौ डॉलर (करीब 6703 रुपये) तथा अधिक कसे हुए वस्त्र पहनने वाली महिलाओं पर 25 डॉलर (करीब 1675 रुपये) का जुर्माना शामिल है। एक शोध में यह जानकारी सामने आई है। आइएचएस इंक ने स्थानीय समाचारों के आधार पर इस शोध को जारी किया है।

ISI और IM की मदद से पठानकोट-2 हमले की साजिश रच रहा है जैश

शोध के अनुसार, वित्तीय स्थिति लगातार खराब होने के कारण आइएस अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में कर और जुर्माने बढ़ाता जा रहा है। कुछ मामलों में नए टैक्स की शुरुआत भी कर रहा है।

आइएचएस के वरिष्ठ विश्लेषक लुडोविको कार्लिनो ने कहा, पिछले छह महीनों में इस आतंकी संगठन ने तेल राजस्व के नुकसान और सिमटती सीमा की भरपाई जनता से करने की योजना बनाई है। उसने अतिरिक्त राजस्व हासिल करने के लिए नए कर और जुर्माने लगाने शुरू किए हैं। गत सितंबर से पूरे खलीफा इलाके में टैक्स में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आइएस ने जो नए जुर्माने लगाए हैं, उनके अनुसार, दाढ़ी कटवाने पर सौ डॉलर, दाढ़ी हल्की करवाने के लिए 50 डॉलर आतंकी संगठन को देने होंगे। पारंपरिक वस्त्र सही ढंग से नहीं पहनने वाले पुरुषों पर पांच डॉलर, जबकि अधिक कसे हुए वस्त्र पहनने वाली महिलाओं पर 25 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आंखों से परदा हटाने पर 10 डॉलर या एक ग्राम सोना (24 कैरेट) का जुर्माना तय किया गया है।

यही नहीं, मोजे या दस्ताने नहीं पहनने वालीं महिलाओं पर 30 डॉलर का जुर्माना लग सकता है। सिगरेट का पैकेट रखने वाले पुरुषों पर 46, जबकि महिलाओं पर 23 डॉलर का जुर्माना हो सकता है। चेक प्वाइंट पार करने वाले ट्रकों को 600 से 700 डॉलर तक देने होंगे, जबकि पिछली गर्मियों यह राशि 300 डॉलर थी।

आइएस के वीडियो में दिखे भारतीय युवकों की पहचान में जुटा एनआइए