विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन, बर्लिन या रोम होगा आईएस का अगला निशाना!

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 05 Apr 2016 06:01 PM (IST)

दुनिया के कई हिस्सों में अपने आतंक से खौफ मचाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है।

News Article Hero Image

काहिरा। दुनिया के कई हिस्सों में अपने आतंक से खौफ मचाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है।

आईएस आतंकी इस वीडियो में लंदन, बर्लिन और रोम में हमले की धमकी दे रहा है। वीडियो में आईएस आतंकी अंग्रेजी भाषा में कहता दिख रहा है कि ‘पहले पेरिस अब ब्रसेल्स... अल्लाह को पता है कि अगला निशाना कहां होगा। शायद यह लंदन, बर्लिन या फिर रोम होगा।‘

गौरतलब है कि 22 मार्च को आईएसआईएस आतंकियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला किया था। इन हमलों में 32 लोगों की जान चली गई थी।

हवाई हमलों के बाद आधी हुई आइएस की कमाई