विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हवाई हमलों के बाद आधी हुई आइएस की कमाई

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 04 Apr 2016 08:16 PM (IST)

आाइएस इन दिनों जबर्दस्त आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। इन दिनों आतंकियों की कमाई पचास फीसद तक कम हो गई है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। इस्लामिक स्टेट (आाइएस) इन दिनों जबर्दस्त आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। तेल संयंत्रों पर हवाई हमलों और गिरती कीमत के चलते आतंकियों की कमाई पचास फीसद तक कम हो गई है। आतंकियों को समय पर पैसे भी नहीं मिल पा रहे हैं। अमेरिकी समाचारपत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट ने इसे उजागर किया है।

अधिकारियों को भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोप पर आइएस में आपसी टकराव के सुबूत मिले हैं। आतंक रोधी अभियान में जुटे अमेरिकी अफसरों के हवाले से यह रिपोर्ट तैयार की गई है। तेल संयंत्रों और वित्तीय संस्थाओं पर महीनों से हवाई हमले किए जा रहे थे। रिफाइनरियों, तेल क्षेत्रों और टैंकरों के तबाह होने से तेल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे तेल से होने वाली आय में पचास फीसद तक की गिरावट आई है। हालांकि, आइएस के वित्तीय संसाधनों को पूरी तरह तबाह करने में कुछ और वक्त लगने की बात कही गई है।

इराकी विश्वविद्यालय की लैब में बम बना रहा है आइएस

आइएस के नियंत्रण वाले शहर पलमीरा पर सेना का कब्जा