विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेफ्रिजरेटर और सिंक के पीछे छिपकर बचाई जान

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 10 Jan 2015 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2015 07:35 PM (IST)

फ्रांस के अधिकारी सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटर में अपने बच्चे को छिपा लेने वाले पिता से लेकर सिंक के नीचे छिपकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेरिस। फ्रांस के अधिकारी सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटर में अपने बच्चे को छिपा लेने वाले पिता से लेकर सिंक के नीचे छिपकर पुलिस को संदेश भेजने वाले कर्मचारी तक उन सभी की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं, जो बंधक प्रकरण में बाल-बाल बच गए।

पेरिस के अभियोजक फ्रांसिस मोलिंस ने संवाददाताओं को बताया कि शार्ली अब्दो नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जा रहे भाइयों ने जिस प्रिंटिंग प्रतिष्ठान पर कब्जा कर रखा था, वहां एक कर्मचारी कैंटीन में सीढि़यों के नीचे एक सिंक में छिप गया था।

60 लाख से ज्यादा बार ट्वीट किया 'आई एम शार्ली'

पेरिस: जब आतंकियों की कैद से छूट कर भागे बंधक

जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि छब्बीस वर्षीय ग्राफिक डिजायनर लिलियन बुरी तरह डरा हुआ था। लेकिन, जब उसे लगा कि हमलावरों की नजर से वह बचा हुआ है, तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को एसएमएस भेजा और परिसर में अपना ठिकाना और अन्य बातें बताई। वह हमलावरों की बातों को प्रतिष्ठान के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों तक पहुंचा रहा था।

पेरिस आतंक मुक्त, तीनों आतंकी ढेर, चार बंधक भी मारे गए

यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर जब इन दो भाइयों के कथित सहयोगी एमेडी कौलीबाली ने विनसींस के सुपरमार्केट पर हमला किया, तब इलान अपने तीन साल के बेटे के साथ वहां था। दोनों रेफ्रिजरेशन इकाई में छिप गए। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उनके साथ कम-से-कम तीन और लोग थे। इलान ने बेटे को ठंड से बचाने के लिए तुरंत अपने जैकेट से ढंक दिया। वे सभी करीब पांच घंटे तक रेफ्रिजरेटर में छिपे रहे।

कार्टून चरित्र ने भी दिखाई एकजुटता

फ्रांसीसी दूतावास पहुंचे ओबामा, मरने वालों को दी श्रद्धांजलि

70 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित होने वाले कार्टून का मशहूर जासूस चरित्र 'टिनटिन' शनिवार को 86 साल का हो गया। उसने इस मौके पर शार्ली अब्दो पर हुए हमले के पीडि़तों के परिवारों के साथ एकजुटता का इजहार किया। उसकी वेबसाइट पर प्रकाशित पोस्ट में कहा गया है कि उसका जन्मदिवस ऐसे मौके पर आया है, जब हाल ही में शार्ली अब्दो के कर्मचारियों और अन्य पर बर्बर हमले हुए। 'टिनटिन' गजब का रिपोर्टर और जासूस है। इस विश्वविख्यात चरित्र को जॉर्ज रेमी ने बनाया था। यह पहली बार 10 जनवरी 1929 को कॉमिक श्रृंखला 'ले पेटिट विंग्टीएमी' में दिखा था।

पढ़ें: शार्ली अब्दो की पत्रकार को महिला होने की वजह से छोड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।