विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वीडिश अधिकारियों को जूलियन असांजे से पूछताछ की अनुमति देगा इक्वाडोर

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Thu, 11 Aug 2016 06:57 PM (IST)

स्वीडन के अधिकारियों को जूलियन असांजे से पूछताछ की अनुमति देने का इक्वाडोर सरकार ने निर्णय लिया है।

News Article Hero Image

क्विटो, एएफपी: इक्वाडोर सरकार ने स्वीडन के अधिकारियों को जूलियन असांजे से पूछताछ की अनुमति देने का निर्णय लिया है। विकीलीक्स के संस्थापक असांजे जून, 2012 से लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण लिए हुए हैं। स्वीडिश अधिकारी असांजे से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करना चाहते हैं। इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

सरकार ने लंदन स्थित दूतावास में स्वीडिश अधिकारियों के लिए बैठक की व्यवस्था करने को लेकर पत्र भी लिखा है। यह बैठक अगले सप्ताह होने की संभावना है। असांजे पर वर्ष 2010 में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। लोक अभियोजक इसी मामले को लेकर उनसे पूछताछ करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-हिलेरी से जुड़े और ई-मेल सार्वजनिक करेंगे असांजे

स्वीडन प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए तमाम कानूनी रास्ते बंद होने के बाद असांजे ने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। उन्हें भय है कि स्वीडन में अदालती कार्यवाही का सामना करने के लिए जाने पर उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा।

विकीलीक्स के जरिये हजारों अमेरिकी गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने के आरोप में उन्हें लंबी सजा या मृत्युदंड भी दिया जा सकता है। मालूम हो कि इस साल पांच फरवरी को संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक समूह ने ब्रिटेन और स्वीडन पर असांजे को मनमाने तरीके से हिरासत में रखने की बात कही थी। दोनों देशों ने इस पर सख्त एतराज जताया था।

ये भी पढ़ें-UN के फैसले के बावजूद असांजे को आजाद घूमने नहीं देगा ब्रिटेन