विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिलेरी से जुड़े और ई-मेल सार्वजनिक करेंगे असांजे

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Updated: Mon, 13 Jun 2016 04:28 PM (IST)

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से जुड़े कुछ ई-मेल्स जारी करने का ऐलान किया है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

News Article Hero Image

लंदन, आइएएनएस। राष्ट्रपति पद की संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने पूर्व विदेश मंत्री से जुड़े और ई-मेल जारी करने की घोषणा की है।

पढ़ें - राष्ट्रपति ओबामा करेंगे हिलेरी क्लिंटन के लिए चुनाव प्रचार

रिपब्लिकन के संभावित दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इस मुद्दे को लेकर हिलेरी हमलावर हैं। ब्रिटिश समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में असांजे ने कहा, 'हिलेरी क्लिंटन से जुड़े कुछ और ई-मेल हैं, जिसे जारी किया जाएगा।' हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक करने की तिथि और ई-मेल की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। असांजे ने हिलेरी के खिलाफ अभियोग चलाने पर भी संदेह जताया है।

पढ़ें - चुनाव मैदान में उतरेंगे जूलियन असांजे

मालूम हो कि बतौर विदेश मंत्री हिलेरी पर आधिकारिक ई-मेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल करने का आरोप है। एफबीआइ इस बात का पता लगाने में जुटी है कि गोपनीय सूचनाओं को भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर हिलेरी ने कानून का उल्लंघन किया है या नहीं। इससे जुड़े हजारों मेल पहले ही जारी किए जा चुके हैं।