विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन : डेविड कैमरन कल देंगे इस्तीफा, थेरेसा होंगी दूसरी महिला पीएम

By Lalit RaiEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2016 12:51 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jul 2016 03:01 PM (IST)

ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन के पद छोड़ने के बाद थेरेसा के हाथों में ब्रिटेन की कमान होगी। मार्ग्रेट थैटर के बाद वो ब्रिटेन की दूसरी महिला पीएम होंगी।

News Article Hero Image

लंदन (रायटर)। ब्रेक्जिट के फैसले के बाद पीएम डेविड कैमरन ने कहा था कि वो बहुत जल्द ही अपने पद को छोड़ देंगे। ताजा खबर के मुताबिक वो बुधवार तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे और ब्रिटेन को नया पीएम मिल जाएगा। ब्रिटेन के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक गृह मंत्री रहने वालों में से एक थेरेसा मे को सत्ताधारी कन्जर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया है।

उर्जा मंत्री एंड्रिया लीडसम के पीएम की दौड़ से हटने के बाद उनकी इस राह की आखिरी बाधा भी आज खत्म हो गई। लीडसम ने अपने इस फैसले का ऐलान आज ही किया। हालांकि उनका यह फैसला सभी के लिए बेहद चौंकाने वाला था। ब्रिटेन के पीएम पद के लिए सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी में शुरुआती दौर में पांच लोग शामिल हुए थे। थेरेसा ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।

महत्वपूर्ण साझीदार बताकर कैमरन ने भारत को सराहा

हालांकि, इस बारे में आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो थेरेसा, मारग्रेट थैचर के बाद ब्रिटेन की पीएम बनने वाली दूसरी महिला होंगी। थेरेसा गृहमंत्री के तौर पर कामयाब मानी जाती रही हैं। लेकिन उनका विवादों से भी नाता रहा है। आइए जानते हैं थेरेसा के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें।

. 59 साल की थेरेसा ने राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड में नौकरी की है.

. 1997 से सांसद थेरेसा साल 2010 से ब्रिटेन की गृह मंत्री हैं. इन्होंने ब्रिटेन के ईयू में बने रहने का समर्थन किया था।

. थेरेसा के पति फिलिप जॉन मे भी एक बैंकर हैं।

. एक अक्टूबर 1956 को इंग्लैंड के ईस्टबर्न में जन्मीं थेरेसा ने ऑक्सफोर्ड के St. Hugh’s College से पढ़ाई की हैं। कॉलेज में ही थेरेसा और फिलिप की मुलाकात हुई थी।

. थेरेसा और फिलिप की शादी सितंबर 1980 में हुई थी। इन्हें कोई औलाद नहीं है।

. शादीशुदा थेरेसा को शूज से खास लगाव है और वो फैंसी फुटवियर पहनने की शौकीन हैं।

. थेरेसा और फिलिप, दोनों को ही क्रिकेट बहुत पसंद हैं।

. बेनजीर भुट्टो ने कॉलेज में एक डांस प्रोग्राम के दौरान इन दोनों की एक दूसरे से मुलाकात कराई थी।

. जुलाई 2013 में खबर आई थी कि थेरेसा को टाइप 1 डायबीटिज है और उनकी सेहत गिर रही है। लेकिन इसके बावजूद थेरेसा ने अपना पॉलिटिकल कॅरियर जारी रखा।

. टेररिज्म एक्ट 2000 के इस्तेमाल और पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे जैसे कुछ मामलों को लेकर गृह मंत्री के तौर पर थेरेसा विवादों में भी रहीं।

गौरतलब है कि ब्रेक्जिट के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अक्टूबर तक अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। उनका कहना था कि ब्रेक्जिट के फैसले के बाद उनका कोई नया उत्तराधिकारी देश को आगे की ओर ले जाए। कंजरवेटिव पार्टी ने नए नेता के चुनाव की तारीख नौ सितंबर तय की थी। इसके बाद से ही इस पद के लिए कवायद शुरू हो गई थी। थेरेसा लगातार 19 सालों से सांसद और छह साल से गृह मंत्री हैं।

प्रधानमंत्री के तौर पर उनका समर्थन करने वालों में ब्रेक्जिट के प्रबल समर्थक लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन और भारतवंशी रोजगार मंत्री प्रीति पटेल जैसे नाम हैं। थेरेसा ने कहा है कि प्रधानमंत्री के रूप में वह निश्चित करेंगी कि ब्रिटेन ईयू से बाहर निकले।

डेविड कैमरन चाहते तो न होता जनमत संग्रह, न फैलती ब्रेग्जिट की आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।