Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिशेल ने हिलेरी को बताया हार न मानने वाली महिला, जमकर की तारीफ

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:16 PM (IST)

    डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्‍मलेन में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्‍होंने कहा कि वह हार न मानने वा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फिलाडेल्फिया (रॉयटर)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन की जमकर तारीफ की है। हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए बुलाए गए डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिलेरी कभी हार न मानने वाली महिला हैं। सभी मानते हैं कि वह राष्ट्रपति पद के लिए पूरी तरह से काबिल हैं। उन्होंने कहा कि वह मुश्किल समय में भी न तो निराश होती हैं और न ही परेशान होती हैं। उन्होंने अपने इस नाभूलने वाले संबोधन में कहा कि यदि वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनती हैं तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात होगी।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा राष्ट्रपति चाहती हैं जो आने वाली नस्ल को यह सिखाए कि देश के लिए हर व्यक्ति मायने रखता है। जो यह बताए कि अमेरिका एक महान देश है। इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना कहा कि वह लोगों से उस व्यक्ति को नजरंदाज करने की अपील करती हैं जो राष्ट्रपति के पिता की नागरिकता या आस्था पर सवाल उठाते हैं। जो टीवी पर घृणास्पद बातें करते हैं। ऐसे लोग अमेरिका की असल भावना का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।

    AN-32 का अब तक न मिल पाना किसी अनहोनी की ओर इशारा: पर्रिकर

    सम्मेलन का पहला दिन मिशेल ओबामा के नाम रहा। उन्हें सुनने के लिए यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर का वेल्स फार्गो सेंटर उनके चाहने वालों से खचाखच भरा हुआ था। मिशेन हिलेरी के समर्थन में लगातार पंद्रह मिनट तक बेबाकी से बोलती रहीं और वहां मौजूद लोग उनकी कही बातों पर जमकर तालियां बजाते रहे। उनके मंच पर आने से पहले पार्टी विकीलीक्स के खुलासे और पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे के सवालों से निकलने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन मिशेेल के मंच पर आने केे बाद सभी कुछ बदल गया। उनके संबोधन के दौरान वहां मौजूद कई लाेग बेहद भावुुक हो गए।

    आईएस से जुड़े थे फ्रांस में चर्च पर आतंकी हमला करने वाले: ओलांद

    मिशेल के इस भाषण की चर्चा उनके यहां से जाने के बाद भी होती रही। इतना ही नहीं वह इसके बाद सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं। मिशेल के भाषण को लेकर करीब सवा चार लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। सोशल मीडिया की गतिविधियों का विश्लेषण करने वाली कंपनी जुम्फ के अनुसार ट्विटर पर हर सेकेंड करीब 40 ट्वीट उनको लेकर किए गए। इतना ही नहीं गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई।

    खबरें और भी

    उनके भाषण की तारीफ में राष्ट्रपति बराक ओबामा का ट्वीट सोमवार की रात सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। दिलचस्प यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मिशेल की यह पहली भागीदारी थी। जानकारों के अनुसार इस भाषण से हिलेरी के अभियान को सबसे ज्यादा मदद मदद पहुंची है।