विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस मां ने अपनी छह साल की बेटी के साथ वो किया जिसे सुनकर..

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 03:28 PM (IST)

एक मां द्वारा अपनी छह साल की बेटी के खिलाफ एेसी साजिश जिसे सुनकर अापके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। एक मां की घिनौनी हरकत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अपनी छह साल की बेटी के खिलाफ एक मां की एेसी साजिश जिसे सुनकर अापके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अॉनलाइन विज्ञापन दिया है। महिला ने कहा कि कोई भी पुरुष पैसा देकर मेरी छह साल की बेटी के साथ अपनी हवस की भूख शांत कर सकता है। महिला के इस कृत्य को कोर्ट ने गैरकानूनी मानते हुए 26 साल की सजा सुनाई है।

पढ़ेंः ...तो इस बात पर कर दी महिला की हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर फेंक शव

35 महिला अौर 57 वर्षीय उसका पति एक लोकप्रिय क्लासीफाइड वेबसाइट पर विज्ञापन देकर कहा कि ग्राहक उसके घर मैरिसविल अाकर शारीरिक संबंध बना सकता है। दंपति के घर की तलाशी में पुलिस अधिकारियों के हाथ में एक वीडियो हाथ लगी। इसमेें पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा है, जिसे लड़की की मां देख रही है।

वाशिंगटन में एक काउंटी ज्यूरी द्वारा महिला को बच्चे के बलात्कार, छेड़छाड़ और व्यवसायिक उद्देश्य से नाबालिग का यौन शोषण को बढ़ावा देने का दोषी पाया। इससे पहले महिला के पति को बच्चे के बलात्कार, छेड़छाड़ और अश्लील साहित्य रखने का दोषी पाया गया और उसे 27 साल की जेल की सजा हुई। कोर्ट ने माता-पिता की गिरफ्तारी के बाद लड़की अौर उसके भाई को देखभाल के लिए अपने पास रखा है। अभी यह तय नहीं हुअा है कि बच्चे किसके पास रहेंगे।

पढ़ेंः गंभीर बीमारी के बाद भी 100 कुंवारी लड़कियों से बनाया शारीरिक संबंध