विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के PM नवाज शरीफ ने कश्मीर को बताया संयुक्त राष्ट्र का ‘अधूरा एजेंडा’

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:23 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र का अधूरा एजेंडा करार दिया और कहा कि वे वहां के लोगों का समर्थन करते रहेंगे।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र। कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र का अधूरा एजेंडा करार देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वे हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसे उठाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह कश्मीरियों को सारी मदद भी मुहैया कराते रहेंगे।

शरीफ ने यह बात पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर (पीओके) में कही। 21 जुलाई को हुए चुनाव में अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) की जीत के बाद उन्होंने ये बाते कही।

उन्होंने कहा, कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र का अधूरा एजेंडा है और पाकिस्तान लगातार कश्मीर के लोगों का नैतिक और कूटनीतिक तौर पर समर्थन करता रहेगा। नवाज शरीफ ने आगे कहा कि निर्णय की स्वतंत्रता का अधिकार संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावना के मुताबिक कश्मीर के लोगों का मौलिक अधिकार है। इसलिए हम इस मुद्दे को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते रहेंगे।

'नवाज के बयान से पाकिस्तान और कश्मीरियों की मुसीबत और बढ़ी'

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर के लोग काफी भाग्यशाली थे क्योंकि वह अपनी आज़ादी का पूरा फायदा उठा रहे हैं। इसके साथ ही नवाज ने जोर देकर कश्मीर के लोगों के समर्थन की बात कही। शरीफ ने कहा कि हमारे दिल की धड़कन उन लोगों के साथ है और सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उस दिन का इंतजार है जब पाक का हिस्सा बनेगा कश्मीर : शरीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।