Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों से सहमी दुनिया

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2016 07:10 PM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जहां उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी दी है, वहीं अमेरिका ने चीन से उत्तर कोरिया पर अपने प्रभाव का इस्ते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सियोल, रायटर। उत्तर कोरिया द्वारा शुक्रवार को किए गए पांचवें शक्तिशाली परमाणु बम परीक्षण से दुनिया चिंतित हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जहां उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी दी है, वहीं अमेरिका ने चीन से उत्तर कोरिया पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु क्षमता में तेजी से विकास पर चिंता जताई है।

    दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन ब्युंग से ने कहा है कि उत्तर कोरिया की बढ़ रही परमाणु क्षमता पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है। इसलिए समन्वित प्रयास से उत्तर कोरिया के खिलाफ ऐसे कड़े कदम उठाए जाएं जिससे वह अपना रास्ता बदल ले। अमेरिका ने कहा है कि वह अपने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर नए प्रतिबंध लगाने की रूपरेखा तैयार कर रहा है।

    लेकिन रूस ने कहा है कि नए प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। इससे स्थिति और बिगड़ भी सकती है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि परमाणु परीक्षणों पर हमें उत्तर कोरिया के साथ फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए। जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उत्तर कोरिया के समक्ष बातचीत का प्रस्ताव पहले ही रखा जा चुका है।

    शर्त थी कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार छोड़े लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। नए प्रतिबंधों पर चीन भी चुप है हालांकि उसने भी उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण की निंदा की है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को धीमे जहर की संज्ञा दी है जो धीरे-धीरे करके असर करता है।

    खबरें और भी

    एनएसजी सदस्यता के लिए भारत का लगातार समर्थन करता रहेगा अमेरिका

    अमेरिकी संसद ने सरेआम उड़ाई पाक की धज्जियां, बताया आतंकी देश