विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के साथ वार्ता को लेकर पाकिस्तान गंभीर: शरीफ

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 09:17 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 09:30 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि इस्लामाबाद कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भारत के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि इस्लामाबाद कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ गंभीर वार्ता का इच्छुक है। साथ ही कहा कि देश की जनता ने उन्हें पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने के लिए ही जनादेश दिया है।

पढ़ें: जीत को भारत से वार्ता पर जनता की मुहर मानते हैं शरीफ

शरीफ इस समय तुर्की की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। यहां मीडिया नेटवर्क को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, पाकिस्तान भारत के साथ गंभीर, स्थिर व विस्तृत वार्ता का इच्छुक है। नियंत्रण रेखा पर हाल ही में फैले तनाव पर चिंता जाहिर करते हुए, उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान स्थिति पर धैर्य और पूरी जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया देगा। उनकी सरकार सभी देशों खासकर पड़ोसी देशों के साथ स्थिर व सहयोगपूर्ण संबंधों की विदेश नीति अपना रही है। इसी नीति के जरिए आर्थिक एजेंडे को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। यह मेरी सरकार की प्राथमिकता है।'

पढ़ें :आइएसआइ के खिलाफ नवाज को सुबूत देंगे मनमोहन

शरीफ ने कहा कि क्षेत्र में स्थायित्व के लिए मैंने हमेशा भारत के साथ मधुर संबंधों को प्राथमिकता दी है। जम्मू कश्मीर सहित सभी मुद्दों के समाधान के लिए हम भारत के साथ विस्तृत वार्ता के इच्छुक हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब लाहौर की यात्रा की थी, तो उन्होंने वार्ता प्रक्रिया की शुरुआत की थी और दोनों पक्ष कश्मीर समस्या के समाधान के काफी करीब पहुंच गए थे। तालिबान के साथ सुलह प्रक्रिया के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चरमपंथ को खत्म करने वालों के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा भारत-पाक संघर्ष

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का संघर्ष न केवल दक्षिण एशिया के इन दोनों पड़ोसी देशों के लिए बल्कि क्षेत्र व पूरी दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि यहां फॉरेन प्रेस सेंटर में कहा, 'भारत और पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है कि वे अपनी सीमा पर शांति बनाए रखें। अमेरिका दोनों देशों के संबंधों में सुधार की किसी भी पहल का समर्थन करेगा।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।