विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भविष्‍य में पाकिस्‍तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है अमेरिका

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 07:33 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 12:03 PM (IST)

अमेरिका भविष्‍य में पाकिस्‍तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है। इसका स्‍पष्‍ट संकेत व्‍हाइट हाउस ने दे दिया है।

भविष्‍य में पाकिस्‍तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है अमेरिका
भविष्‍य में पाकिस्‍तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है अमेरिका

वाशिंगटन (पीटीआई)। सात मुस्लिम देशों की एंट्री अमेरिका में प्रतिबंधित करने के बाद अब भविष्य में अमेरिका पाकिस्तान नागरिकों की भी एंट्री पर प्रतिबंध लगा सकता है। व्हाइट हाउस ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को सही बताते हुए व्हाइट हाउस ने स्पष्ट श ब्दों में कहा है कि जिन देशों के नागरिकों की एंट्री को बैन किया गया है उन्हें आेेबामा प्रशासन खतरनाक देशों की सूची में रखा गया था। हालांकि इसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का अमेरिका में ही विरोध हो रहा है।

पाकिस्तान को लेकर स्पष्ट संकेत

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ रींस प्रीबस ने एक न्यूज चैनल से हुई बातचीत के दौरान कहा कि सात देशों के नागरिकों की एंट्री बैन करने के पीछे बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस और ओबामा प्रशासन दोनों ने इनकी ऐसे देशों के तौर पर पहचान कर रखी थी कि इनके यहां खतरनाक आतंकवाद को अंजाम दिया जा रहा है। प्रीबस ने कहा कि अब आप कुछ अन्य ऐसे देशों की ओर भी इशारा कर सकते हैं जहां समान तरह की समस्याएं हैं, जैसे कि पाकिस्तान और कुछ अन्य देश। शायद हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। परंतु फिलहाल के लिए तात्कालिक कदम यह है कि इन देशों में जाने और इनसे आने वाले लोगों की कठोरतम जांच-पड़ताल की जाएगी।

कनाडा: क्यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

ट्रंप वादों के मुताबिक ले रहे फैसले

वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में उन देशों की सूची में पाकिस्तान को भी शामिल किया जा सकता है जहां के लोगों के अमेरिका में आने पर रोक लगाई गई है। व्हाइट हाउस के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वही कर रहे हैं जिसका उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि यह कुछ भी नया नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरे चुनाव प्रचार और सत्ता हस्तांतरण के दौरान बात की थी।

डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ विरोध में उतरी भारतीय मूल की सांसद

आतंकवाद पर ट्रंप का कड़ा रुख

इसके पीछे दो बड़ी वजह मानी जा रही हैं। सबसे पहली वजह आतंकवाद पर लगाना तो है ही, लेकिन साथ ही साथ जो दूसरी वजह इसके पीछे मानी जा रही है वह यह है कि पाकिस्तान ओबामा प्रशासन के समय में अमेरिका से हककानी नेटवर्क को खत्म करने के नाम खरबोंं रुपये अपनी जेब में डाल चुका है। लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम दिखाई नहीं दिया है। ओबामा प्रश्ाासन पर इसको लेकर पूर्व में भी आरोप लगते आए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर काफी कड़ा रुख इख्तियार कर चुके हैं। गौरतलब है कि ट्रंप के शासकीय आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में आने पर कम से कम 90 दिनों तक प्रतिबंध होगा।

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।