विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोसी देशों में आतंकवाद के निर्यात पर लगाम कसे पाकिस्तान: अमेरिका

By kishor joshiEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 09:22 AM (IST)

अमेरिका ने फिर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे पड़ोसी देशों में आतंकवाद के निर्यात पर रोक लगानी चाहिए।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर आगाह करते हुए कहा है वह आतंकियों में भेद करने की बजाय उन आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे जो उसके पड़ोसी देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसे आतंकी संगठनों को अपनी धरती का इस्तेमाल करने से रोकना होगा जो पड़ोसी देशों में आतंकवाद का निर्यात कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि आतंकी हाफिज सईद के उस बयान को भी खारिज किया जिसमें उसने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ समझौता पाकिस्तान, चीन पाकिस्तान आर्थिक कोरीडॉर (CPEC) और पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। सईद ने कहा था "अमेरिका का चीन से विवाद है, भारत का पाकिस्तान ने विवाद है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के कारण दोनों के हित एक हो जाते हैं।"

पढ़ें- पाक को अमेरिका का संदेश, आतंक के खिलाफ अब बात नहीं करो कार्रवाई

मार्क टोनर ने कहा कि हमारे पाकिस्तान के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध है लेकिन आतंकवाद को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। आतंक को लेकर हमारी नीति साफ है कि पाकिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई के मामले में भेद नहीं कर सकता है।

इससे पहले बुधवार को अमेेरिका ने पाकिस्तान में चल रहे 2008 मुंबई आतंकी हमले के मामले की सुनवाई में और तेजी लाने की मांग करते हुए कहा था कि वह हमले में मारे गए छह अमेरिकियों सहित 166 लोगों के लिए ‘जवाबदेही और न्याय’ चाहता है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने यहां कहा था कि हम बहुत साफ कहते रहे हैं कि हम इस मामले में जवाबदेही और न्याय चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सभी आतंकी समूहों को निशाना बनाना चाहिए।

पढ़ें-भारत को अत्याधुनिक गार्जियन ड्रोन देगा अमेरिका! पाकिस्तान हुआ चिंतित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।