विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा है परमाणु हथियारों का जखीरा: रिपोर्ट

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Tue, 14 Jun 2016 11:59 AM (IST)

एक रिपोर्ट से पता चलता है कि परमाणु हथियार बनाने की होड़ में पाकिस्तान ने भारत के साथ इजरायल और उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र। ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों का जखीरा कम करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है उस समय दक्षिण एशिया को दो परमाणु संपन्न देश तेजी से लगातार अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ाने में लगा हुए हैं।

हैरानी की बात ये है कि किस तरह पाकिस्तान परमाणु हथियारों का जखीरा तेजी से इकट्ठा कर रहा है इस बात का पता स्टॉकहोम के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट से चलता है जिसने कहा कि परमाणु हथियारों के मामले में पाक अपने पड़ोसी भारत के साथ-साथ इजरायल और उत्तर कोरिया से भी आगे है।

ये भी पढ़ें- नेहरू ने सुनी होती केनेडी की बात तो कुछ और होता इतिहास

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास इस वक्त करीब 110 से 130 परमाणु हथियार हैं जबकि भारत के पास इसकी संख्या 100 से 120 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अब युद्ध के क्षेत्र में काम आ सकने वाले छोटे परमाणु अस्त्रों का विकास कर रहा है जिन्हें वह टैक्टिकल परमाणु अस्त्र का नाम देता है। इन अस्त्रों का विकास कर पाकिस्तान भारत से बेहतर स्थिति में पहुंचने की उम्मीद कर रहा है।


हालांकि, जब बात परंपरागत हथियारों की आती है तो उसमें भारत अभी पाकिस्तान से काफी आगे है। दुनिया में सबसे अधिक परमाणु अस्त्र अमेरिका तथा रूस के पास है किन्तु अब वह इसमें कमी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यूरोप पर परमाणु हमले का खतरा, जानें- किसके निशाने पर हैं पश्चिमी देश

स्टॉकहोम के इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 में के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल तथा उत्तर कोरिया के पास 15395 परमाणु अस्त्र हैं। 2015 के शुरू में इनकी संख्या 15850 थी। 1980 के दशक में इनकी संख्या 70 हजार थी। किन्तु अब इसमें कमी आ रही है। फ्रांस के पास 300, चीन के पास 260, ब्रिटेन के पास 215, इजरायल के पास 80 तथा उत्तर कोरिया के पास 10 परमाणु अस्त्र हैं।