विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान : तारिक फातमी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 08 Dec 2016 10:42 AM (IST)

तारिक फातमी ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि पाकिस्तान चाहता है कि भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत हों।

News Article Hero Image

वॉशिंगटन, आईएएनएस। पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा और कश्मीर मुद्दे का हल निकालने के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है। ये बात विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी ने कही है। उन्होंने ये बात मौजूदा अमेरिकी प्रशासन से हुई बातचीत में कही।

वहीं इस हफ्ते एनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में चुने गए उपराष्ट्रपति माइक पेंसी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बनी रहे, इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप नेक इरादा रखते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कश्मीर जैसे अहम मुद्दे को सुलझाने के लिए भावी राष्ट्रपति कोई अहम किरदार भी निभा सकते हैं।

तारिक फातमी ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि पाकिस्तान चाहता है कि भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत हों। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ना सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना चाहता है और इसमें वो अहम किरदार निभा सकता है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका पिछले सात दशकों से मिलकर काम कर रहे हैं। इसका ठोस ट्रैक रिकॉर्ड भी रहा है।

उन्होंने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर जैसे अहम मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत होना जरूरी है। उन्होंने कश्मीर में चल रहे विद्रोह पर बोलते हुए कहा कि इस विद्रोह के चलते निर्दोष नागरिकों पर बुरा असर पड़ा रहा है और उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

पढ़ें- कुलभूषण जाधव पर अजीज के बयान से पलटा पाक, कहा-उनका बयान गलत

पढ़ें- भारत के साथ तनाव कम करने में पाक ने संयुक्त राष्ट्र से मांगी मदद