विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द. कोरिया में तबाही मचाने के बाद जापान की तरफ बढ़ रहा है 'चाबा' तूफान

By kishor joshiEdited By:
Updated: Fri, 07 Oct 2016 09:17 AM (IST)

दक्षिण कोरिया में भारी तबाही मचाने के बाद चाबा तूफान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जापान की तरफ बढ़ रहा है।

News Article Hero Image

टोक्यो (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया में भारी तबाही मचाने के बाद शक्तिशाली चाबा तूफान अब जापान की तरफ बढ़ रहा है। जापान की ओर बढ़ते हुए चाबा तूफान को देखते हुए प्रशासन ने देश में भारी बारिश और बाढ़ आने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले इस तूफान ने दक्षिण कोरिया में भारी तबाही मचाई थी जिस कारण वहां विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी।

जापानी मौसम एजेंसी के अनुसार, चाबा तूफान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जापान के दक्षिणी क्षेत्र क्यूशू की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम विज्ञान एजेंसी ने तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने, समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने तथा बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों के सतर्क रहने को कहा है।

पढ़ें- हैती में मैथ्यू तो दक्षिण कोरिया में चाबा का कहर, 75 की मौत

दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने जेजू सहित देश के दूसरे बड़े शहर बुसान के तटों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी हैं और जेजू और उसके बाहर जाने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इस क्षेत्र को चीनी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है। इस द्वीप में करीब 25,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे पहले दक्षिण कोरिया में चाबा के कहर से 7 कोरियाई नागरिकों की मौत हो गयी थी। जापान के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि चाबा जापान के मुख्य द्वीप होंशू में पहुंचने वाला है और यह जापान में तबाही मचा सकता है।

वहीं कैरेबियन सागर में आए सबसे ताकतवार समुद्री तूफान ‘मैथ्यू’ ने हैती को अपनी चपेट में लेते हुए भारी तबाही मचाई है जिसमें अभी तक 339 लोगों की मौत हो गई और हजारों बेघर हो गए हैं। हैती में इस तूफान के कारण राष्ट्रपति चुनाव स्थगित हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह तूफान अब बहामास और फ्लोरिडा के पूर्वी तट की ओर मुड़ गया है।

पढ़ें- 'मैथ्यू' तूफान को लेकर फ्लोरिडा में इमरजेंसी, हैती में 283 लोगों की मौत