विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजा और सीरिया में तीन लाख बच्चे स्कूल लौटे

By Edited By:
Published: Tue, 16 Sep 2014 06:34 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Sep 2014 06:49 PM (GMT+05:30)

संयुक्त राष्ट्र। स्कूलों का नया सत्र शुरू होते ही सोमवार को गाजा और सीरिया में लगभग तीन लाख बच्चे संयुक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। स्कूलों का नया सत्र शुरू होते ही सोमवार को गाजा और सीरिया में लगभग तीन लाख बच्चे संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाई के लिए वापस पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी [यूएनआरडब्ल्यूए] के महाआयुक्त पियर क्रेहेनबुल ने बताया कि गाजा में युद्घ के कारण उत्पन्न हालातों की वजह से पारंपरिक शिक्षा का माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस वजह से शैक्षिक सत्र शुरू होने में लगभग तीन सप्ताह की देरी हुई।

50 दिनों के युद्घ के बाद शुरू हुए स्कूल

उन्होंने बताया इस बर्बर संघर्ष, विनाश और बड़े पैमाने पर विस्थापन के 50 दर्दनाक दिनों के बाद हमने जल्द ही स्कूल दोबारा खोलकर बच्चों को नई आशा और बेहतर संभावनाएं देने का फैसला किया है। इस युद्घ में बड़ी संख्या में स्कूल तबाह हुए हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के कई स्कूलों में अस्थायी तौर पर 50 हजार विस्थापित रह रहे हैं। गाजा में यूनएआरडब्ल्यूए के 252 स्कूलों में लगभग 2,40,000 बच्चों ने नए सत्र में वापसी की।

बच्चों को दी जाएगी काउंसलिंग

बताया गया है कि युद्घ के बाद शुरू हुए स्कूलों में शिक्षकों आदि स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे वे बच्चों की मनोस्थिति समझ सके। संयुक्त राष्ट्र ने स्कूल काउंसलरों की भी नियुक्ति की है जिससे युद्घ का सामना कर चुके बच्चे एक बार फिर सामान्य जीवन में लौट सके।

पढ़ें: इजरायल-फलस्तीन स्थायी संघर्ष विराम को राजी

पढ़ें: गाजा में संघर्ष के बावजूद समझौते की आस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।