विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस के हवाले पेरिस का एकमात्र जिंदा हमलावर

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Updated: Wed, 27 Apr 2016 07:11 PM (IST)

पिछले साल नवंबर में फ्रांस की राजधानी पेरिस के हमलों के आरोपियों में से एकमात्र जिंदा सदस्य सलाह अब्देसलाम को बेल्जियम ने फ्रांस के हवाले कर दिया है।

News Article Hero Image

पेरिस, रायटर। बेल्जियम ने बुधवार को सलाह अब्देसलाम को फ्रांस के हवाले कर दिया। बीते साल 13 नवंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हमलों को अंजाम देने वाले आत्मघाती दस्ते का वह एकमात्र जिंदा सदस्य है। चार महीने की तलाश के बाद यूरोप का यह सर्वाधिक वांछित 18 मार्च को ब्रसेल्स में पकड़ा गया था। इसके चार दिन बाद ब्रसेल्स भी आत्मघाती हमलों से दहल उठा था। दोनों हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ली थी।

यह भी पढ़ें - पेरिस हमलों का एक और वांछित ब्रसेल्स से गिरफ्तार

फ्रांस के न्याय मंत्री जीन जैकस यूरोअस ने बताया कि उसे पेरिस के एक उच्च सुरक्षा जेल में रखा गया है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा में 26 वर्षीय अब्देसलाम हेलीकॉप्टर से फ्रांस लाया गया और अदालत में पेश किया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार उसने पेरिस हमलों में अपनी संलिप्तता कुबूल की है। उसने बताया है कि उसे पेरिस में खुद को स्टेडियम के बाहर उड़ाना था, लेकिन आखिरी समय में वह इससे पीछे हट गया। उसके बड़े भाई ब्राहिम ने खुद को हमलों के दौरान उड़ा लिया था। दोनों भाई ब्रसेल्स से सटे मोलेनबीक में बार चलाते थे। पेरिस हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी।