विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकिलीक्स के संस्थापक असांजे की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारेंट

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Fri, 16 Sep 2016 03:59 PM (IST)

असांजे के स्वीडन आने से इन्कार करने पर उनके विरूद्ध अदालत में पेश होने के लिए पहले ही वारंट जारी किया गया था।

News Article Hero Image

स्टॉकहोम्स,एएफपी। विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन अंसाजे को 2010 के एक रेप के मामले में गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। असांजे ने अदालत में अपने उपर लगे आरोपों को नकारते हुए कोर्ट से मामला रद्द करने की अपील की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

असांजे के स्वीडन आने से इनकार करने पर उनके विरूद्ध अदालत में पेश होने के लिए पहले ही वारंट जारी किया गया था। उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से जिला अदालत में याचिका दायर कर वारंट निरस्त करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के फैसले को देखते हुए लगता है कि असांजे इस केस से किसी ना किसी तरह जुड़े हुए हैं।

जिला अदालत से अपनी याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने ऊपरी अदालत में अपील की थी। असांजे 2012 से लंदन के इक्वाडोर के दूतावास में हैं और वहां स्वीडन में अपने प्रत्यर्पण से बचना चाहते हैं। उन्हें आशंका है कि स्वीडन जाने पर वह उन्हें अमेरिका को सौंप देगा।

पढ़ें- स्वीडिश अधिकारियों को जूलियन असांजे से पूछताछ की अनुमति देगा इक्वाडोर