विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने ट्विटर पर जारी किया वीडियो, हिलेरी की खिंचाई

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 04:57 PM (IST)

रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्‍होंने डेमोक्रेट प्रत्‍याशी हिलेरी की जमकर खिंचाई की है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, (प्रेट्र)। राष्ट्रपति चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच नोकझोंक भी तीखी होती जा रही है। रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो जारी कर ई-मेल कांड और आर्थिक मोर्चो पर पूर्व विदेश मंत्री को घेरने का प्रयास किया है। इसमें ई-मेल मामले में हिलेरी के कथित झूठ को उजागर किया है। हिलेरी ने इसे सिरे से खारिज किया है।

वीडियो में हिलेरी के कई बयानों को दिखाया गया है। उसके नीचे पूर्व विदेश मंत्री के दावों को खारिज करते हुए जवाब भी दिए गए हैं। एनिमेटेड वीडियो में हिलेरी कह रही हैं, 'मैंने अपने अकाउंट से किसी को भी गोपनीय सूचनाएं नहीं भेजीं।' उसके नीचे लिखा है, 'हिलेरी ने ऐसा किया है।' दूसरे हिस्से में डेमोक्रेट नेता ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि मैंने कभी भी गोपनीय सूचनाएं न तो भेजी और न ही स्वीकार की।' उसका जवाब दिया गया है कि उन्होंने ऐसा ही किया है। अंत में एफबीआइ निदेशक जेम्स कॉमी का बयान गया है। इसमें जेम्स कहते दिख रहे हैं, '110 ई-मेल में गोपनीय जानकारियां थीं। सात ई-मेल चेन में तो अति-गोपनीय सूचनाएं थीं।'

हिलेरी की बढ़त बरकरार

हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार बढ़त बनाए हुई हैं। मॉनमाउथ यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए ताजा सर्वेक्षण में हिलेरी, ट्रंप से सात फीसद से आगे हैं। यह सर्वे पेन्सिलवानिया और ओहायो प्रांतों के लिए कराया गया है। इसमें हिलेरी को 46 और ट्रंप को 39 फीसद मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है।

चुनाव से पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने मानी अपनी हार !

तेजी से घट रहा हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का फासला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।