विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमालिया में दस लाख लोग भुखमरी के शिकार

By Anjani ChoudharyEdited By:
Updated: Wed, 15 Oct 2014 05:31 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र। सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत ने चेतावनी दी है कि देश में दस लाख से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत ने चेतावनी दी है कि देश में दस लाख से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं।

उन्होंने कहा है कि कुछ राजनीतिक लाभ होने के बावजूद इस अफ्रीकी देश में मानवीय स्थितियां खराब हो रही हैं। शिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सोमालिया में विशेष प्रतिनिधि निकोलस ने एक दिन पहले बताया कि देश में पिछले छह महीनों में भुखमरी की कगार पर पहुंचे लोगों की तादाद में बीस फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल इस देश में तीस लाख से ज्यादा लोगों को मानवीय या जीवनयापन में सहायता के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। देश में दस लाख ऐसे लोग हैं, जो अपने लिए खाने का इंतजाम नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंत तक यहां महीने में दो बार लोगों को खाने के लिए सहायता दी जा रही थी। उनके मुताबिक, दूरदराज के इलाकों में पहुंच नहीं होने के कारण हवाई जहाज से हजारों लोगों तक 300 मीट्रिक टन अनाज पहुंचाया गया। इसके बावजूद लाखों लोगों तक अभी भी मदद नहीं पहुंच सकी है।

पढ़ें: बच्चे को भूख से तड़पाकर मारने वाली महिला को दी सजा-ए-मौत

पढ़ें: दस साल में ढाई लाख लोग ठंड व भूख से मरे: अवधेश