Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर कोरिया पर एकतरफा प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 03:08 PM (IST)

    अमेरिका, उत्तर कोरिया के ताज़ा परमाणु परीक्षण के लिए उसके खिलाफ़ एकतरफ़ा कारर्वाई करने पर विचार कर रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टोक्यो(रायटर)। उत्तरी कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के बाद बढ़ी चिंता के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह दुस्साहसी देश पर एकतरफा प्रतिबंध लगा सकता है। यह बात अमेरिका के उत्तर कोरिया पर विशेष दूत सुंग किम ने कही है। वह इन दिनों नए प्रतिबंधों पर विचार के लिए जापान की राजधानी टोक्यो आए हुए हैं। यहां पर उनकी दक्षिण कोरिया के अधिकारियों से भी बात हो सकती है।

    इस कवायद को फिजूल बताते हुए उत्तर कोरिया ने इसे मजाक के योग्य बताया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अमेरिका उसे परमाणु शक्ति संपन्न राज्य का दर्जा दे। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया पहले से ही संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध झेल रहा है। परमाणु परीक्षण और लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण करने के कारण संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध झेल रहा उत्तर कोरिया उनसे बेपरवाह है।

    पढ़ें- उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों से सहमी दुनिया

    चीन का व्यापारिक सहयोगी उत्तर कोरिया प्रतिबंधों के सवाल पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों-दक्षिण कोरिया व जापान को कोई भाव देने के लिए तैयार नहीं है। शुक्रवार को हुए पांचवें शक्तिशाली परमाणु बम परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से और कड़े प्रतिबंध लगाने की चर्चा चली। लेकिन चीन और रूस ने जता दिया कि वे इसके पक्षधर नहीं हैं। इससे अमेरिका के नेतृत्व में शुरू हुई प्रतिबंधों की चर्चा दम तोड़ती नजर आई। अब अमेरिका खुद के दम पर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।

    इसके जवाब में उत्तर कोरिया ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा जिन प्रतिबंधों की बात कह रहे हैं, उनका कोई मतलब नहीं है। अमेरिका के प्रयास हंसने के योग्य हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हथियारों का विकास जारी रखेगा।

    खबरें और भी

    पढ़ें- उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर चीन को ऐतराज, यूएन ने जाहिर की चिंता