विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता का रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण: अमेरिका

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 11:19 AM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच सचिव स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत के रद्द होने को अमेरिका ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भारत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच सचिव स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत के रद्द होने को अमेरिका ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भारत और पाक के विदेश सचिवों के बीच 25 अगस्त को वार्ता होनी थी, लेकिन पाक उच्चायुक्त और कश्मीरी अलगाववादियों के बीच हुई मुलाकात के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस वार्ता को रद्द कर दिया।

अमेरिकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेरी हाफ ने कहा कि भारत के द्वारा वार्ता को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन अमेरिका दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए हमेशा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत जरूरी है।

दोनों देशों के बीच दो साल बाद होने वाली इस वार्ता में भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह और पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज चौधरी शामिल होने वाले थे। हाफ ने कहा कि यह जानना सबसे जरूरी है कि आखिर दोनों देशों ने इस वार्ता को रद्द क्यों किया? जब हॉफ से पूछा गया कि पाक उच्चायुक्त और कश्मीरी अलगाववादियों के बीच हुई वार्ता पर अमेरिका का क्या रुख है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे अभी इस सवाल का जवाब नहीं पता।'

जेटली का पाक को दो टूक जवाब, भारतीय सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

नहीं झुकेगा देश, पाक की हरकत के बाद भारत ने रद्द की वार्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।