विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी बोली पेट में दर्द है, पूछताछ की तो उड़ गए होश

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:30 PM (IST)

बेटी पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। दवा देने पर भी जब असर नहीं पड़ा तो मां ने पूछताछ की तो बेटी ने सच उगल दिया। मां की अनुपस्थिति में एक युवक ने उसकी इज्जत से खेला।

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। बेटी सुबह से पेट दर्द से परेशान थी। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसे जब उसकी मां ने देखा तो दवा दी, लेकिन उससे भी उसे कोई असर नहीं पड़ा। मां ने जब बेटी से थोड़ी पड़ताल की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी और मां के सामने सच उगल दिया।

अनगढ़ स्थित नीवां पासा में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने मां को बताया कि जब वह घर पर नहीं थी तो उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाला युवक गुरदेव सिंह घर पर आया। उसने उसे मां के बारे में पूछा। उसने कहा कि मां तो बाहर गई है। इसके बाद युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

पढ़ें : बेटी के कमरे में आए प्रेमी को पिता ने देखा तो उठाया खौफनाक कदम

इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती उसकी हरकतें बढऩे लगी। उसने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे धमकी देकर फरार हो गया।

मामा-भांजी ने प्रेम संबंधों के लिए तोड़ दिए रिश्ते और फिर...

दुष्कर्म के कुछ देर बाद लड़की की हालत बिगडऩे लगी। उसके पेट में दर्द होने लगा। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। सब इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि मेडिकल में पीडि़ता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी अभी फरार है।

पढ़ें : युवती नौ महीने तक युवक के चक्कर में ऐसी फंसी कि अब...