Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस करतूत पर हैवान भी हो जाए शर्मिंदा, 23 साल से बेटी संग कर रहा था एेसा

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 03:40 PM (IST)

    लुधियाना में 70 साल का एक व्‍यक्ति की ऐसी करतूत सामने आई है जिस पर हैवान भी शर्मसार हाे जाए। वह अपनी सगी बेटी का 23 सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था। प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लुधियाना, [जेएनएन]। शहर में एक 70 साल के व्यक्ति की ऐसी घिनौनी करतूत सामने आई है कि हैवान भी शर्मसार हो जाए। उसने अपनी काली करतूत से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया। यह व्यक्ति अपनी सगी बेटी का 23 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। इसका कारण युवती के पति ने उसे छोड़ दिया। उसकी दूसरी पत्नी ने बाप-बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो उसके पाप का भंडाफोड़ हुआ।

    पत्नी की मौत के बाद करने लगा बेटी से दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद भी नहीं आया बाज

    इसके बाद उसकी दूसरी पत्नी पुलिस की शिकायत दी। थाना दरेसी पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। जांच अधिकारी एएसआइ देसराज ने बताया कि न्यू माधोपुरी में रहने वाला आरोपी होजरी फैक्टरी में काम करता है।

    पढ़ें : पति को नशा देकर प्रेमी से मिलती थी युवती, ग्रामीणाें ने पकड़ा तो टूटा कहर

    उन्हाेंने बताया कि उसकी पहली पत्नी का काफी पहले देहांत हो गया था। इसके बाद 1994 में जब बेटी 16 साल की थी तो आरोपी ने उसे नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर और ब्लैकमल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस चक्कर में उसने बेटी की काफी समय तक शादी भी नहीं कराई।

    पढ़ें : बेटी के कमरे में आए प्रेमी को पिता ने देखा तो उठाया खौफनाक कदम

    बाद में उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन बेटी के साथ दुष्कर्म का सिलसिला नहीं रुका। बेटी विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देता और ब्लैकमेल करता था। इस कारण बेटी उसकी मनमर्जी चुनचाप सहती रही। दूसरी पत्नी जब भी बेटी की शादी करने की बात कहती तो वह यह कहकर मना कर देता था कि बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

    खबरें और भी

    बेटी की शादी के बाद भी जारी रहा सिलसिला तो पति ने युवती को छोड़ा

    बाद में पत्नी के दबाव में आकर जब बेटी 21 साल की हुई तो उसने उसकी शादी कर दी। इसके बाद भी उसने बेटी से दुष्कर्म करना जारी रखा। इससे परेशान होकर शादी के 11 महीने बाद एक दिन युवती ने पति को पिता की इस करतूत के बारे में बताया। यह सुनकर पति ने उसे घर से निकाल दिया।

    पढ़ें : प्रोफेसर की मां से HOD ने की ऐसी डिमांड, MDU में हो गया हंगामा

    दूसरी पत्नी ने आपत्तिजनक हाले में देखा तो खुला राज

    शर्म के मारे लड़की ने किसी से कुछ नहीं कहा और पिता के घर लौट आई। जब मां ने कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद फिर पिता फिर उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगा। यह सिलसिला 18 साल बाद तक चलता था। एक दिन मां ने आरोपी को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

    पढ़ें : भाई-बहन दिन में युवती को कमरे में रखते थे बंद, शाम ढ़लते ही होता था यह खेल

    उसने पति से कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस को करेगी, तो उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह जहर पीकर मर जाएगा और उसका नाम लिख देगा कि उससे परेशान होकर आत्महत्या की है। डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया।

    पुलिस में केस दर्ज होने पर हुआ फरार

    महिला ने फिर उसने बेटी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने पिता की सारी करतूत के बारे में बता दिया। इसके पश्चात, पत्नी ने हिम्मत जुटाकर थाना दरेसी पुलिस को शिकायत दी। इसकेबाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोप को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

    पढ़ें : पांच युवकों की शर्मनाक करतूत से आहत महिला ने दे दी जान