विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की ने फेसबुक फ्रेंड को अनफ्रेंड किया तो सोशल साइट्स पर करने लगा ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 17 Mar 2017 05:07 PM (IST)

युवती की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई तो वह हदें पार करने लगा। युवती ने उसे अनफ्रेंड किया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

लड़की ने फेसबुक फ्रेंड को अनफ्रेंड किया तो सोशल साइट्स पर करने लगा ब्लैकमेल
लड़की ने फेसबुक फ्रेंड को अनफ्रेंड किया तो सोशल साइट्स पर करने लगा ब्लैकमेल

जेएनएन, अमृतसर। एक युवती को फेसबुक पर किसी अनजान युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो युवती ने उसे स्वीकार कर दिया। कुछ दिन बाद युवक उससे चैटिंग करने लगा। युवती ने भी इसे सामान्य रूप से लिया और अक्सर उसके सवालों का जवाब देने लगी।

इसी दौरान अचानक युवक चैटिंग के दौरान उससे अश्लील बातें भी करने लगा। इस पर युवती ने युवक को अनफ्रेंड कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप दिया और उन्हें सोशल साइट्स पर डालने लगा। 

युवक अक्सर उसे मैसेज भेजकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने इसकी शिकायत परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डी डिवीजन को की। इस संबंध में एसीपी सेंट्रल यादविंदर सिंह ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार