Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्‍नी के सामने ही किया ऐसा काम

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2016 05:46 PM (IST)

    पड़ोस में रहनेवाली महिला ने युवती को बहाने से घर बुलवाया। वहां पहुंचने पर महिला के पति ने उससे दुष्‍कर्म किया। इसमें पत्‍नी ने भी पति का साथ दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, अमृतसर। एक युवती से उसके पड़ोस में रहने वाले दंपती ने ऐसा किया कि वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। पड़ाेसी दंपती ने पहले उसके परिवार से संपर्क बढ़ाकर दोस्ती गांठी और फिर पत्नी की मौजूदगी में पति ने युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दंपती की तलाश की जा रही है।

    घटना शहर के सुल्तानविंड रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह नगर की है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की चिकित्सा जांच कराई और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

    पढ़ें : सास मोबाइल फोन पर नहीं करने देती थी बात, बहू ने ऐसा किया हश्र

    पीडि़त युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती है। कुछ दिन पहले कपूरथला के रतड़ां गावा निवासी गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर उनके घर के पास रहने आए थे। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसके परिवार के साथ तालमेल बढ़ा लिया।

    पढ़ें : पत्नी से झगड़े के बाद ससुर आया समझाने तो दामाद ने किया यह खौफनाक काम

    युवती ने बताया कि संपर्क बढ़ने पर दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना रहता था। युवती का कहना है कि गुरप्रीत उस पर बुरी नजर रखता था और उससे छेड़छाड़ की फिराक में रहता था। बीते दिन आरोपी ने उसे कहा कि उसकी पत्नी परमजीत जरूरी काम से उसे बुला रही है। वह उसकी बातों में आकर उनके कमरे में चली गई।

    खबरें और भी

    पढ़ें : रात में कमरे में सोई दो बहनें सुबह मिलीं गायब, और अब बनीं पहेली...

    लड़की ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंची तो पहले वे उससे इधर-उधर की बातें करते रहे फिर गुरप्रीत ने उससे छेड़छाड करने लगा। उस दौरान उसकी पत्नी परमजीत कौर भी वहां मौजूद थी और वह पति को राेकने की बजाय उसको और उकसा रही थी। युवती के विरोध करने के बावजूद गुरप्रीत नहीं माना। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसका मुह दबा दिया और फिर कपड़े से उसका मुंह बांध दिया।

    युवती ने बताया कि वह छटपटाती रही और हाथ जाेड़ती रही लेकिन आरोपी नहीं माना और पत्नी के सामने ही उससे दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद युवती ने अपनी मां काे घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।