विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी में पाकिस्‍तानी दर्शकों ने फेंके पत्थर, भारत विरोधी नारेबाजी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 09:10 AM (IST)

वाघा-अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी में रविवार को पाकिस्‍तानी दर्शकों ने भारत की ओर पत्थर फेंका। पाकिस्‍तानियों ने भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे तनाव पैदा हो गया।

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय वाघा-अटारी सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में रविवार को पाकिस्तानी दर्शकों द्वारा भारत की ओर पत्थर फेंका गया। पाकिस्तानियों ने सीमा पार से भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे तनाव बढ़ा गया और भारत की ओर से इस घटना पर पाक रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग में विरोध दर्ज कराया गया।

पाक दर्शकदीर्घा में भारत के खिलाफ नारेबाजी, बीएसएफ ने फ्लैग मीटिंग में जताया रोष

वाघा-अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी चल रही थी। इसी दौरान पाकिस्तान सीमा से पत्थर का बड़ा टुकड़े फेंका गया। यह वीआईपी गैलरी में गिरा और गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने इसका कड़ा विरोध फ्लैग मीटिंग में पाक रेंजर्स के समक्ष किया और पत्थर फेंकने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पाक रेंजर्स के अफसरों ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि ये पत्थर कहां से फेंके गए। इस घटना से पाक रेंजर्स पर सवाल खड़ा होता है क्योंकि सघन तलाशी के बाद ही दर्शकदीर्घा तक लोग पहुंच पाते हैं।

पढ़ें : कश्मीरी छात्रों का खन्ना के इंजीनियरिंग कालेज में हंगामा, लगाए पाक के समर्थन में नारे

29 सितंबर को भारत द्वारा गुलाम कश्मीर में आतंकी कैंपों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के चलते 30 सितंबर से रिट्रीट सेरेमनी में दर्शकों के जाने पर रोक लगी हुई है। ये रोक 2 अक्टूबर तक लगाई गई थी, हालांकि बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कोई रोक नहीं लगाई है। दूसरी तरफ एक किलोमीटर पहले अटारी पुलिस नाके से आज भी दर्शकों को वापस भेज दिया गया और मात्र तीन सौ लोग ही सेरेमनी में जाने दिया गया।

पढ़ें : संजय सिंह ने कहा- सिद्धू ने पार्टी नहीं बनाकर पंजाब का हित किया

रविवार शाम को जब बीएसएफ के जवान ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर ध्वाज उतारने की रस्म अदा करने के लिए जुटे तो सेरेमनी शुरू होने से पहले पाकिस्तान की दर्शकदीर्घा में बैठे पाकिस्तानियों ने ' कश्मीर हम लेकर रहेंगे' जैसे भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

यह नारेबाजी दस से पंद्रह मिनट तक चलती रही। परेड शुरू होने से कुछ मिनट पहले पाकिस्तान की तरफ से पत्थर आया और वीआइपी गैलरी में गिरा। पत्थर किसी को लगा नहीं। बीएसएफ अधिकारियों ने हरकत में आते हुए इसकी सूचना तत्काल पाक रेंसर्ज को दी। अटारी सीमा पर तैनात बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले भी रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान साइड पार्किंग में बम विस्फोट हुआ था और उसमें 60 लोग मारे गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।