विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 31 Mar 2017 06:22 PM (IST)

दो युवकों ने एक लड़की को उठाया और फिर एक कमरे में बंद कर उसे रातभर हवस का शिकार बनाते रहे। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।

दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार
दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

जेएनएन, अमृतसर। शहर निवासी एक नाबालिग लड़की को दो युवक जबरन अपने साथ ले गए और फिर रात को एक कमरे में बंद कर उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह वहां से फरार हुई और सारी बात अपनी मां को बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

15 वर्षीय लड़की की मां ने बताया कि 28 मार्च की रात उनकी बेटी प्रांजल (काल्पनिक नाम) घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी काफी ढूंढ खोज की। उसका कुछ पता नहीं चला। अगली सुबह लड़की गुमसुम हालत में घर में आई तो उसने सारी बात बताई।

यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

प्रांजल ने बताया कि दो युवक जबरन उसे अपने साथ ले गए। दोनों युवकों ने उसको फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड स्थित प्रीतनगर में एक कमरे में बंद कर दिया। दोनों उससे वहां अश्लील हरकतें करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और धमकिया देने लगे।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर और एएसआइ सस्पेंड

इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह लड़की उनके चंगुल से भाग निकली और सारी बात अपनी मां को बताई। पुलिस चौकी फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड बाइपास ने मामले में दोनों युवकों काला व रोमी सिंह निवासी प्रीत नगर फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रोमी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा फेसबुक फ्रेंड, युवती ने धुनाई की तो हुआ राजी