विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता को जबरन बैठाया कार में, सुनसान घर में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 06:57 PM (IST)

दो लोगों ने विवाहित महिला का जबरन अपहरण कर लिया और फिर एक सुनसान घर में ले जाकर एक ने उसे हवस का शिकार बनाया।

विवाहिता को जबरन बैठाया कार में, सुनसान घर में ले जाकर बनाया हवस का शिकार
विवाहिता को जबरन बैठाया कार में, सुनसान घर में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

जेएनएन, बठिंडा। कुछ सामान लेने गए एक विवाहित महिला को दो लोगों ने कार में बैठाया और फिर उसे सुनसान घर में ले जाकर उसे बंधक बना दिया। इसके बाद एक ने उसे हवस का शिकार बनाया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गांव जीवन सिंह वाला निवासी महिला के मुताबिक 29 मार्च को वह किसी काम से पड़ोसी महिला के साथ कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब साढे़ तीन बजे रिफाइनरी रोड के सामने कच्चे रास्ते पर गांव चक्क हीरा सिंह वाला निवासी निक्का सिंह पुत्र मंदर सिंह व पप्पी सिंह निवासी हस्सा कालियांवाली (सिरसा) ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा दिया।

यह भी पढ़ें: फैक्टरी मालिक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को बनाता रहा डेढ़ साल तक हवस का शिकार

इसके बाद उक्त दोनों उसे गांव पक्का कलां स्थित एक सुनसान मकान में ले गए, जहां पप्पी सिंह ने उसे बंधक बना दिया। इसके बाद वह उसे हवस का शिकार बनाता रहा। जांच अधिकारी एएसआइ बुध सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर उक्त दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार