विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड की पीट-पीट कर हत्या

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 10:12 PM (IST)

मनीमाजरा में दो बाइक सवारों ने रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, चंडीगढ़। रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन की शनिवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या मनीमाजरा स्थित उप्पल सोसायटी के सामने हुई। विनीत का शव उनकी एसयूवी गाड़ी के पास पड़ा मिला। उनकी दाईं आंख बाहर और सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच में सामने आया है कि उनकी पीट-पीट कर हत्या की गई।
मामले की जानकारी सबसे पहले एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड को मिली। उसने पुलिस को बताया। पुलिस त्रेहन को पीजीआइ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय विनीत त्रेहन मोहाली से अपने मनीमाजरा स्थित हाउसिंग बोर्ड घर आ रहे थे।

पढ़ें : मां, पत्नी व बेटी को गोली मार की खुदकशी

जांच में सामने आया कि उनकी हत्या बाइक सवार दो युवकों ने की है। दोनों युवक काफी देर तक उनके साथ बातचीत करते देखे गए थे। मनीमाजरा थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें : पति बाहर गया तो पत्नी ने किसी और से बनाए शारीरिक संबंध, फिर किया यह खौफनाक काम

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

मनीमाजरा थाना पुलिस ने बताया कि विनीत त्रेहन की हत्या उप्पल सोसायटी के सामने हुई है। सोसाइटी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। डीएसपी सतीश कुमार और इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह सीसीटीवी कैमरे देने में लगे हैैं, ताकि हत्यारों का सुराग लग सके।

पंजाब की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।