विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में छठ पर उमड़े लोग, उगते सूर्य को अर्घ्‍य के साथ महापर्व का समापन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 02:06 PM (IST)

पंजाब में सोमवार को छह पूजा के अंतिम दिन सोमवार सुबह हजारों की संख्‍या में श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में भी छठ महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया। इसके साथ ही पिछले चार दिनों से चल रहे इस महापर्व का समापन हो गया। राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुअों ने नदियों, सरोवरों और नहरों के किनारे साेमवार प्रात: छठ पूजा की। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, कपूरथला सहित विभिन्न शहरों में नदियों, नहरों और सरोवरों के किनारे भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

इस अवसर पर घाटों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। लोग सोमवार तड़के से ही छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों पर पहुंच गए। पूरा माहौल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। इस माैके पर व्रतियों ने पानी में कई घंटे खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। चार दिन पहले यह पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था।

पढ़ें : लुधियाना में छठ पूजा पर हादसा, नहर में अचानक पानी छोड़ने से बच्चे की मौत

पंजाब के विभिन्न स्थानों पर रह रहे पूर्वांचल राज्यों के लोगों ने हजाराें की संख्या में छठ पूजा की। अमृतसर के दुर्ग्याणा तीर्थ के सरोवर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। इस मौके पर यहां बेहद सुंदर तरीके से सजावट की गई थी।

फोटो गैलरी : पंजाब में भी सरोवरों पर छठ पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

फिरोजपुर में छठ पूजा करते श्रद्धालु।

पढ़ें : केजरीवाल और सिद्धू के बीच पक रही खिचड़ी, 15 के बाद कर सकते हैं धमाका

यह इस पर्व की अनोखी बात है कि इसमें डूबते सूर्य और उदय होते सूर्य दोनों की अाराधना की जाती है व अर्घ्य दिया जाता है। लुधियाना में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। यहां सतलुज दरिया के किनारे और नहर पर जैसे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे शहर में जाम लग गया। वैसे, यहां एक हादसे के कारण पर्व का उत्साह कुछ ठंडा पड़ गया। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था।

पढ़ें : हरियाणा में भी छठ महापर्व पर श्रद्धालुअों ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य

जालंधर के देवी माता मंदिर के सरोवर में छठ पूजा करते श्रद्धालु।

जालंधर में भी छठ पूजा की धूम रही और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी माता मंदिर के सरोवर में छठ पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। कपूरथला में लोगों ने आरसीएफ झील में छठ पूजा की। पटियाला में भी छठ पूजा की धूम रही। नंगल में लोगों ने सतलुज दरिया के किनारे बनाए गए घाटों पर छठ पूजा की।

फोटो गैलरी :पंजाब में भी सरोवरों पर छठ पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।