यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पड़ोसी ने प्रेमिका को छेड़ा तो प्रेमी ले गया उसे जंगलों में और फिर...
पड़ोसी युवक प्रेमिका पर डोरे डालने लगा तो प्रेमी ने साजिश रच युवक पर हमला कर दिया है। घायल अभी पीजीआइ में उपचाराधीन है।

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रेमी को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका पर कोई और डोरे डालने का प्रयास करते हुए उसे छेड़ रहा है तो उससे रहा नहीं गया। प्रेमी ने लड़की के पड़ोस में रहने वाले युवक को अपने झांसे लिया और जंगल में ले गया और उस पर ताबड़तोड़ मुर्गा काटने वाले चाकू से 12 वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर रात की है।
एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान हालत में युवक को पीजीआइ में भर्ती कराया। आइटी पार्क थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर हमले के आरोपी अरजू पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पीजीआइ में उपचाराधीन मोहित ने बताया कि बुधवार रात को अरजू उसके पास आया और सैर करने को कहने लगा। मोहित व अरजू सैर करते हुए शास्त्री नगर के जंगल में पहुंच गए। जंगल में पहुंचते हुए अरजू उसे गाली देने लगा। अरजू ने कहा कि वह उसकी प्रेमिका से बातचीत कर छेड़छाड़ करता है। इतने में अरजू ने कमीज के अंदर से मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और उसकी बाजू पर वार कर दिया। वह भागने लगा तो अरजू ने उसकी गर्दन और सिर पर करीब दस से बारह बार चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
पढ़ें : नाबालिग लड़की को ले गया जंगल, फिर खुद व दोस्त से करवाता रहा दुष्कर्म
वह जोर से चिल्लाया तो एक राहगीर उसकी तरफ आया। राहगीर ने लहूलुहान हालत में देख पीसीआर को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले अरजू घटनास्थल से फरार हो गया। पीसीआर ने उसे पीजीआइ में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू लगने से मोहित के शरीर से काफी खून बह गया है। बापूधाम पुलिस फरार आरोपी अरजू की तलाश में छापामारी कर रही है।

