विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी पर था शक तो फौजी पिता ने कर दिया ये काम

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 27 Jun 2016 08:02 PM (IST)

फौजी पिता को शक था कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के किसी से प्रेम संबंध हैं। इसी शक में उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

News Article Hero Image

जेएनएन, संगरूर। धूरी के गुरु तेग बहादुर नगर में एक पिता ने प्रेम संबंधों के शक में अपनी 20 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि लड़की को बचाने आई उसकी बड़ी बहन को भी घायल कर दिया। पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूर्व फौजी बंत सिंह को शक था कि उसकी लड़की हरप्रीत कौर (20) का किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध हैं। इस बात की बेइज्जती महसूस करते हुए सोमवार सुबह बंत सिंह ने तेजधार हथियार से बेटी हरप्रीत कौर का कत्ल कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आई मृतका की बड़ी बहन गुरप्रीत कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें : मंगेतर चाहता था शादी से पहले शारीरिक संबंध, फिर क्या हुआ पढ़ें...

सूचना मिलते ही डीएसपी धूरी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और घायल गुरप्रीत कौर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसको पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है। डीएसपी सतपाल शर्मा ने कहा कि आरोपी बंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : पत्नी के तांत्रिक बनने की जिद के आगे गई एक की जान