विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में शिअद-भाजपा में ठनी, सांपला ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 09:45 AM (IST)

पंजाब में भाजपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की बात कही है। इस संबंधी में पार्टी का कोर ग्रुप कल सीएम बादल से मिलेगा।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, जालंधर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब के सह प्रांत संघ चालक एवं सेवानिवृत ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर हमले के बाद सात्तरूढ़ गठबंधन सरकार की सहयोगी भाजपा आक्रामक हो गई है। यहां भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई गई। भाजपा नेता कल इस संबंध में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करेंगे।

प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। पहले भी भाजपा इस बारे में मुख्यमंत्री से बात कर चुकी है। लेकिन, कल की घटना के बाद लग रहा है की कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे के लोगों को जल्द पकड़ने की बात मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई जाएगी।

पढ़ें : पंजाब की राजनीति में 15 अगस्त तक हो सकते हैं कई 'धमाके'

वहीं, चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि गगनेजा पर हमला राष्ट्रभक्तों के खिलाफ आतंकियों की साजिश का हिस्सा है। उन्होने कहा कि इसमें पंजाब पुलिस का कोई दोष नहीं है। जल्द हमलावर गिरफ्तार होंगे। पुलिस की भूमिका हमेशा पंजाब को बचाने की रही है।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

बता दें, पंजाब के हिंदू व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं पर छह माह में लगातार छह हमले हो चुके हैैं। यह आरएसएस नेता पर तीसरा बड़ा हमला था। इससे पहले इसी साल लुधियाना के किदवई नगर में 18 जनवरी को आरएसएस की शाखा लगने के समय पार्क में संघ के नेता नरेश कुमार पर दो हमलावर तड़के गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। नरेश कुमार के उंगली में गोली लगी थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे। अभी नरेश पर हमले का मामला सुलझा भी नहीं था कि 4 फरवरी को लुधियाना शिवसेना के नेता अमित अरोड़ा पर हमला फायङ्क्षरग हो गई।

पढ़ें : सुखबीर बोले, पंजाब सरकार नशा मुक्ति केंद्र में भगवंत मान के इलाज को तैयार

फगवाड़ा में 20 मार्च को शिव सेना पंजाब के यूथ विंग के प्रधान सुनील भंडारी पर हमलावरों ने गोलियां बरसाई थीं। हमले में गोली लगने से भंडारी घायल हो गए थे। इसी साल 27 अप्रैल को खन्ना में शिव सेना के लेबर विंग के प्रमुख दुर्गा प्रसाद गुप्ता की भी हत्या बाइक सवार हमलावरों ने कर दी थी। बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोलियां मारी थीं। उनके हत्यारों को पुलिस अभी तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा पाई है। सात साल पहले 28 जुलाई 2009 को पटियाला में संघ के राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह की भी हत्या बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर कर दी थी।

पढ़ें : कैप्टन बोले, आप ने नवजोत सिद्धू को नीचा दिखाया