विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई से आकर फूफा गोद ली भतीजी को बनाता था शिकार, फिर ए‍क दिन...

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Thu, 13 Oct 2016 08:44 AM (IST)

जालंधर के फिल्‍लौर क्षेत्र में एक फूफा अपनी गोद ली बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। उसने लड़की के पिता की मौत के बाद उसे छह साल की उम्र में गोद लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

News Article Hero Image

वेब डेस्क, फिल्लौर (जालंधर)। जिले के फिल्लौर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को उसका हवस का शिकार बना रहा था। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह 13 साल की थी तभी से फूफा उससे दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उसे धमकाता था। दुबई में काम करने वाला फूफा जब भी वहां से आता था तो उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूफा ने उसके पिता की बचपन में मौत हो जाने के बाद उसे गोद ले रखा था।

लड़की ने बताया कि फूफा ने बड़ी होने पर उसकी शादी दुबई में अपनी फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति से करवा दी। इसके बाद भी वह उसका यौन शोषण करता रहा। इससे वह परेशान हो गई थी। उसने बताया कि पिछले दिनों फूफा फिर एक महीने की छुट्टी पर दुबई से आया। इसके बाद उसने उसकी सास से बहाना बनाकर युवती को अपने घर बुलवाया लिया।

पढ़ें : शादी के लिए दूल्हे की हो रही थी घुडचढ़ी, ..अचानक एेसा हुआ कि खुशी हो गई काफूर

युवती ने बताया कि इसके बाद वह कल बुआ घर से बाहर गई थी तो फूफा उसके पास आ गया अौर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने उससे दुष्कर्म की कोश्ािश की तो वह चिल्ला उठी और इससे फूफा डर कर भाग गया। इसके बाद युवती ने पुलिस के कंट्रोल को फोन कर पूरी मामले के बारे में बताया।

पढ़ें : दिव्यांग लड़की और बहन फंसी पड़ाेसी महिलाएं के चंगुल में, राज खुला तो हुआ बवाल

युवती की मां ने बताया कि उसके पति की काफी पहले मौत हो गई थी। तब उसकी चार बेटियां और दो लड़के थे। पति की मौत के बाद फगवाड़ा में रह रही ननद और उसका पति उसे कहने लगे कि वह उसकी एक लड़की को अपनी बेटी बना अपने पास रखना चाहते हैं। इस पर उसने अपनी छह साल की बेटी को उन्हें सौंप दिया।

पढ़ें : सास मोबाइल फोन पर नहीं करने देती थी बात, बहू ने किया ऐसा हश्र

युवती की मां ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ननद का पति ऐसा कुछ कर सकता है। युवती ने बताया कि जब वह 13 साल की हुई तो फूफा ने उससे नाजायज संबंध बनाए थे। इसके बाद वह उसे लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। वह दुबई से साल एक माह के लिए छुट्टियों पर आता था और इस दौरान वह उससे दुष्कर्म करता था। इस दौरान विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।

उसने बताया कि फूफा उसे सबके सामने अपनी बेटी बताता था। वह बालिग हो गई तो फूफा ने उसकी शादी दुबई में अपने साथ फैक्टरी में काम करते एक लड़के से करवा दी। तीन दिन पहले उसका फूफा दुबई से वापस आया तो उसने ससुराल फोन कर सास से कहा कि वह अपनी बेटी से मिलना चाहता है। वह उसे कुछ दिनों के लिए यहां छोड़े दें। इस पर उसकी सास उसे फूफा क यहां छोड़कर चली गई।

एक दिन पहले उसकी बुआ कुछ सामान खरीदने घर से बाहर गई तो पीछे से उसके फूफा ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। इससे फूफा डर गया और वहां से बाहर भाग गया। युवती ने कहा कि वह फूफा की हरकतों से आजिज आ गई थी।

पढ़ें : पड़ोसी युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्नी की मौजूदगी में किया यह गुनाह

युवती ने कहा कि इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इस संबंध में एसपी जसबीर सिंह राए ने बताया कि उन्होंने सतनामपुरा पुलिस थाना के इंचार्ज को घटना की जांच के निर्देश दे दिए है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।