यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक में इस्लाम कबूलने पर दिया जा रहा राशन, बेदी बोले- कोरोना का फैलाव तब्लीग की साजिश नहीं, नासमझी
पाकिस्तान में इस्लाम अपनाने पर ही हिंदुओं व अन्य धर्मों के लोगों को राशन दिया जा रहा है। आरएसएस के विंग राष्ट्रीय सिख संगत के प्रमुख ने यह बात कही।

जेएनएन, लुधियाना। Coronavirus COVID-19 का फैलना तब्लीग की साजिश नहीं, नासमझी है। तब्लीगियों के अलावा कोरोना फैलाव के और भी बहुत से कारण हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के विंग राष्ट्रीय सिख संगत के प्रमुख बृजभूषण सिंंह बेदी ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में यह प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए अच्छी लीडरशिप की जरूरत होती है, मगर अफसोस तब्लीग जैसे संगठन के पास इसकी घोर कमी है। बेदी ने कहा कि पाकिस्तान से सूचना आई है कि वहां हिंदुओं व अन्य धर्मों के लोगों को कहा जा रहा है कि अनाज तब मिलेगा, जब तुम इस्लाम धर्म अपना लोगे। मगर, आरएसएस इसके विपरीत सेवा कार्यों के लिए धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता है।
कोरोना वायरस क्या चीन की साजिश है, के जवाब में बेदी ने कहा कि आरएसएस कोई मेडिकल स्पेशलिस्ट नहीं है। देश की माहिर एजेंसियां वजह ढूंढ रही हैं, उम्मीद है जल्द निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगी। बेदी ने कहा कि अभी तक हम इसे प्राकृतिक आपदा मानकर चल रहे हैं। अभी समय यह कैसे आया, इसे ढूंढने का नहीं बल्कि इससे कैसे बचें, इस पर जोर देने की जरूरत है।
बेदी ने कहा कि देश पर जब भी विपदा आई, आरएसएस ने इससे निपटने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। इस बार भी हमारे स्वयंसेवक डटे हुए हैं। प्रत्येक जिले की जरूरत के अनुसार सेवा कार्य जारी है। प्रशासन व स्थानीय तंत्र के साथ हमारे प्रतिनिधि संपर्क में हैं। उनसे कहा गया है कि जहां भी जैसी भी आवश्यकता हो, बताया जाए। संघ के हजारों स्वयंसेवक इस सेवा कार्य के लिए तैयार बैठे हैं।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में आरएसएस द्वारा 45 लाख रुपये सेवा कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। चूंकि सभी जिलों की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं, इसलिए कहीं मास्क व सैनिटाइजर का वितरण हो रहा है, तो कहीं भोजन के साथ-साथ राशन बांटा जा रहा है। वहीं पठानकोट के गांवों में आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा 200 गांवों में ठीकरी पहरे की शुरुआत की गई, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति बिना किसी ठोस वजह के गांव में दाखिल न हो सके। बेदी ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 42329 मास्क बांटे गए हैं। इसके अतिरिक्त 1,77,135 घरों को राशन किट दी गई है।
यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों में भगवान, रब, अल्लाह और गॉड, पढ़ें... सत्ता के गलियारे की और भी रोचक खबरें
यह भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारी, एक की मौत, दोनों पुत्रवधुएं भी गंभीर, पीजीआइ रेफर
यह भी पढ़ें: कंबाइन इंडस्ट्री को और श्रमिकों की आवश्यकता, 50 फीसद से नहीं चलेगा काम
यह भी पढ़ें: Corona positive मरीजों ने डाला भंगड़ा, बोले- असीं जित्तांगे जरूर जंग जारी रखियो...

