विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवंत मान की रैली में भिड़े अकाली व 'आप' वर्कर, जमकर चले लात-घूंसे

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 03 Sep 2016 09:00 PM (IST)

भगवंत मान की रैली में पहुंचे अकाली नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद अकाली व अाप वर्कर भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

News Article Hero Image

श्री मुक्तसर साहिब (वेब डेस्क)। मलोट में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की रैली में पहुंचे अकाली कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान अकाली व आप वर्करों में जमकर लात-घूंसे चले और बाद में पत्थरबाजी भी हुई। मान को जनसभा छोड़कर बीच में ही जाना पड़ा। पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अकाली दल व आप की झड़प में घायल आप कार्यकर्ता।

मलोट में भगवंत मान ने रैली के दौरान जैसे ही शिअद प्रधान व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ बोलना शुरू किया तो वहां बैठे अकाली कार्यकर्ता भड़क गए। वे मान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अकाली वर्करों द्वारा विरोध किए जाने पर आप वर्कर भी भड़क गए। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पढ़ेंः आप ने पंजाब कन्वीनर छोटेपुर को हटाया, कमेटी करेगी रिश्वतखोरी की जांच

इसी दौरान नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। अकाली व आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए दोनों गुटों को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन कोई भी चुप नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता चुप नहीं हुए। दोनों ने आपस में पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैैं। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। भगवंत मान को बीच में ही भाषण छोड़कर जाना पड़ा।

पढ़ेंः नवजोत सिंह सिद्धू बनाएंगे नई पार्टी, पंजाब में सामने आया नया समीकरण

धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता।

आप कार्यकर्ता इसके बाद दिल्ली रोड पर पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने यहां रोड जाम कर दी है। उनकी मांग है कि रैली में उपद्रव मचाने वाले अकाली कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए।

पढ़ें : भगवंत मान के खिलाफ बस्सी पठानां में बदसलूकी करने का मामला दर्ज