Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छोटेपुर के 'आप' छोड़ने से पार्टी को फायदा ही हुआ : भगवंत मान

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2016 02:19 PM (IST)

    'आप' सांसद भगवंत मान ने कहा है कि सुच्‍चा सिंह छोटेपुर के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ा हे और इससे पार्टी को फायदा हुआ है। पार्टी विस चुनाव में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, पठानकोट। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने यहां पार्टी के पूर्व पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि सुच्चा सिंह के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ा है। इससे 'आप' को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही हुआ है।

    भगवंत मान ने कहा कि हां इतना जरूर हुआ है कि अगर सुच्चा सिंह छोटेपुर पार्टी में होते तो शायद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव मेें 100 सीटों तक पहुंचते, लेकिन उनके जाने से यह फायदा होगा कि अब आम आदमी पार्टी 110 सीटें जीतेगी। मान ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं हाेता। छोटेपुर मामले में जो कार्रवाई की गई वह सही थी। उन्होंने कहा कि छोटेपुर या किसी और के पार्टी बनाने से 'आप' को कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है।

    पढ़ें : सिद्धू के डीएनए में है कांग्रेस, पार्टी में हो सकते हैं शामिल : अमरिंदर

    भगवंत मान ने अकाली दल अौर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर तीखे प्रहार किए। उन्होेंने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाने साधे। उन्होेंने कहा कि सीएम बादल लोगों को अपनी सत्ता बरकरार रखने की नीयत से भावुक बातें कर रहे हैं, लेकिन अब ये चालें नहीं चलनेवाली। बादल को पंजाब की नहीं अपने परिवार अौर सत्ता की ही चिंता रहती है।

    मान ने कांग्रेस और भाजपा पर भी तीखे प्रहार किए।उन्होंने कहा कि अाम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। मेनिफेस्टो में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, नशा व महंगाई रहेगी। हमारी प्राथमिकता पंजाब को साफ-सुथरी सरकार देना अौर राज्य भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास देना है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : अमरिंदर ने कहा- सिद्धू दंपती अनुशासनहीन, ऐसे लोग कांग्रेस में नहीं चाहिए