विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ डॉ. बलवीर होंगे 'आप' के उम्मीदवार : केजरीवाल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 24 Nov 2016 09:15 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल शिअद व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ही नशामुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है।

News Article Hero Image

जेएनएन, पटियाला। शिअद अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ सांसद भगवंत मान को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आप की तरफ से डॉक्टर बलवीर सिंह चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। डॉ. बलबीर पटियाला के पार्टी के जिला संयोजक हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस व शिअद प जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचारमुक्त सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि शिअद व कांग्रेस एक-दूसरे को बचाने पर लगे हैं।

केजरीवाल ने नशे के मुद्दे पर शिअद पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार के शासनकाल में युवा वर्ग नशे के दलदल में धंस चुका है। केजरी ने वादा किया कि उनकी सरकार आते ही नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी। वह पटियाला के समाना में रैली को संबोधित कर रहे थे।

केजरीवाल का विरोध करते कांग्रेसी।

इससे पूर्व केजरीवाल के दौरे से पहले कांग्रेसी उनके विरोध के लिए जुट गए थे। वे केजरीवाल गो बैक के नारे लगा रहे थे। केजरीवाल की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिविल वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया।

पढ़ें : अाखिरकार कांग्रेस के लिए कमेंट्री करेंगे सिद्धू, पत्नी और परगट 28 को होंगे शामिल