यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए खतरनाक : बादल
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए खतरनाक हैं। इसके नेताओं काे लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने में हिचक नहीं है।

वेब डेस्क, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार काे यहां अाम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उनके निशाने पर कांग्रेस भी रही, लेकिन उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को खास निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाबियों के लिए खतरे से कम नहीं है। इसके नेता लोगों की आस्था से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री बादल लंबी हलके के गांव छाप्पियांवाली में संगत दर्शन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी ज्यादा खतरनाक है। इसके नेताओं को धार्मिक ग्रंथों का महत्व नहीं पता है। जिस प्रकार कांग्रेस ने सिख धर्म पर हमले किए हैं, उसी तरह आम आदमी पार्टी भी कर रही है।
पढ़ें : बादल बोले, केजरीवाल का गुरु घर आना राजनीतिक स्टंट
उन्होंने कहा कि आप ने अपने चुनाव मेनीफेस्टो के माध्यम से सिख धर्म को चोट पहुंचाई है। अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने के लिए नहीं, महज सेवा के लिए आने के सवाल पर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि यह लोगों को देखना है कि उसे माफ करना है या नहीं, लेकिन आप नेता धार्मिक महत्व से पूरी तरह अनजान हैं।

