विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की राह पर कांग्रेस विधायक दल के नेता चन्नी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 09:43 AM (IST)

पंजाब में अन्‍य दलों के नेता अरविंद केजरीवाल की राह पर चल रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,रूपनगर [रोपड़]। पंजाब में अन्य दलों के नेताओं पर भी आम आदमी पार्टी का रंग चढ़ने लगा है और वे उनकी तरह नए हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चलते नजर आए। उन्होंने सीहोंमाजरा में तीन गांवों को पीने के पानी की सप्लाई के वाले वाटर सप्लाई सब स्टेशन का काटा गया बिजली कनेक्शन सीढ़ी पर चढ़ कर खुद जोड़ा। बिजली बिल जमा न किए जाने पर यहां का कनेक्शन काट दिया गया था।

बिजली बिल जमा न करने पर काटे गए कनेक्शन को खुद सीढ़ी पर चढ़ कर जोड़ा

दिल्ली में अपनी सरकार बनने से पहले अरविंद केजरीवाल भी ऐसा ही फंडा अपना रहे थे। सीहोंमाजरा गांव चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में पड़ता है। हुआ यूं कि पानी की सप्लाई बिजली कनेक्शन काटने के कारण तीन गांवों को पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इसकी जानकारी चरनजीत सिंह चन्नी केा मिली तो वह वहां पहुंच गए।

पढ़ें : सिद्धू की पत्नी बोलीं- अब भाजपा में लौटना संभव नहीं, 10 दिन बाद रणनीति का खुलासा

चन्नी ने लोगों से सारा माजरा समझने के बाद सीढ़ी मंगवाई और उस पर चढ़ कर वाटर सप्लाई बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया। इस वाटर सप्लाई केंद का बिजली कनेक्शन पिछले 15 दिनों से कटा हुआ था और इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो हरी थी। इससे तीन गांवों सीहोंमाजरा, रोडमाजरा व मुगल माजरी में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा था। कनेक्शन जोड़ने के मौके पर गांववासी भी मौजूद थे।

बाद में बातचीत में चन्नी ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को तुरंत पंजाब के प्रत्येक गांव की बिजली व पानी की सप्लाई के बकाया बिजली बिलों को माफ करना चाहिए। चन्नी ने कहा कि पंजाब में 12000 से अधिक गांव हैं और यदि अकाली-भाजपा सरकार किसानों के ट्यूबवेलों को फ्री बिजली दे सकती है तो गांवों में पीने के पानी के लिए बिजली कनेक्शन क्यों फ्री नहीं दिए जाते।

बिजली के खंभे से काटे गए कनेक्शन केा जोड़ते चरणजीत सिंह चन्नी।

उन्होंने कहा कि इससे सरकार की गरीब विरोधी नीति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने एेलान किया कि कांग्रेस सरकार गांवों में वाटर सप्लाई के लिए बिजली कनेक्शन का कोई बिल नहीं लेगी। यहां तक कि पानी की मोटर का बिजली का बिल माफ किया जाएगा। इसका गांवों के जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा। कांग्रेस जरूरतमंद लोगों के मुद्दों का उचित हल निकालने के लिए वचनबद्ध है।

कहा, दोबारा कनेक्शन कटा तो डीसी दफ्तर घेरूंगा

चन्नी ने कहा कि अगर इस वाटर सप्लाई केंद्र दोबारा बिजली कनेक्शन काटा गया तो वह डिप्टी कमिश्नर ऑफिस रूपनगर के सामने प्रदर्शन करेंगे। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार कांग्रेसी सरपंचों व उन गांवों को टारगेट कर रही हैं, जहां कांग्रेस बहुमत वाली पंचायतें हैं।

पढ़ें : कैप्टन को सिद्धू का इंतजार, कहा- न आएं तो उनकी मर्जी

उन्होंने कहा कि चार गांवों रोड माजरा, मुगल माजरी, सेहोंमाजरा व गौसलां का 9.80 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। लेकिन बाकी तीन गांवों को अलग से कनैक्शन दिए गए हैं या फिर उनको दूसरे गांवों से जोड़ा गया है। जबकि पावर काॅम चाहता है कि सीहोंमाजरा की पंचायत अकेले यहां लगे वाटर सप्लाई स्टेशन के बिजली बिल का भार अकेले सहे।

पढ़ें : भ्रष्ट अफसरों से जुड़ी जानकारी जनता से नहीं छिपा सकती सरकार : हाई कोर्ट

उन्होंने कहा कि यह बड़ा अन्याय गांव वासियों के साथ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वे कांग्रेस समर्थक हैं। इसी तरह पंजाब में हजारों के बिजली या पानी के बिजली विभाग की ओर बकाया हैं, लेकिन उन्हें नोटिस भी नहीं भेजा गया, क्योंकि उनके अकाली-भाजपा हलका इंचार्ज ऐसा नहीं चाहते।

पढ़ें : सिद्धू 'आप' में होंगे शामिल लेकिन समय अभी तय नहीं : संजय सिंह

जब अाए थे तो बिल ही जमा करवा देते चन्नी : नरिंदर मावी

उधर, सीहोंमाजरा के निवासी तथा रूपनगर ब्लाक समिति के चेयरमैन नरिंदर सिंह मावी ने कहा कि इलाके के विधायक जो लगातार नौ साल से नुमाइंदगी कर रहे हैं पहले तो गांव कभी अाए नहीं। अब जब अाएं हैं अौर गांववासियों से हमदर्दी जता रहे हैं तो लोगों का बिजली का बकाया बिल ही जमा करवा देते। एेसे राजनीतिक स्टंट का कोई फायदा होने वाला नहीं।

अधिकारी मुकरे,कहा- हमने नहीं काटा कनेक्शन

'' सीहोंमाजरा में ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं काटा है। अगर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती तो सभी जगह जहां बिल जमा नहीं हुए, वहां एक साथ की जाती। हमारे पास इलाके में 25-30 ऐसे कनेक्शन हैं तथा कहीं ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है।

- बहादुर सिंह, एसडीओ पावर काम सुखरामपुर टप्परियां (रूपनगर)

------------

कनेक्शन नहीं काटा गया, मामला राजनीतिक स्टंट लगता है : एक्सईएन

'' सीहोंमाजरा में वाटर सप्लाई के टैंक के ट्यूबवेल का बिजली का कनेक्शन विभाग ने नहीं काटा है। हमने तो सिर्फ उन्हें नोटिस भेजा था। कनेक्शन इसलिए नहीं काटा गया, क्योंकि ये अनिवार्य सुविधाओं में शामिल है। अगर कनेक्शन काटना होता तो पहली बार जब बिल जमा नहीं हुआ तभी काटा जा सकता था। ये मामला राजनीतिक स्टंट लगता है।

- हरिंदरजीत सिंह भंगू, एक्सईएन पावर कॉम, रूपनगर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।