विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसा ने हाथ-पैर बांधकर की मासूस भतीजियों केे साथ दरिंदगी

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:18 AM (IST)

संगरूर में एक कलियुुगी मौसा ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी दो मासूम भतीजियों के साथ जो किया उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, संगरूर। यहां हवस में अंधे एक मौसा ने अपनी काम की भूख मिटाने के लिए इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी भतीजियों का ही रेप कर डाला। फिलहाल, दोनों मासूमों से दरिंदगी करने के आरोपी केे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शिकायत के मुताबिक बच्चियों की देखभाल का बहाना लगाकर उनका मौसा चरणा सिंह उन्हें अपने साथ गांव भराज ले आया। कुछ दिन बाद ही मौसा ने छोटी लड़की के हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद बड़ी लड़की से भी दुष्कर्म किया और दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें : पड़ोसी ने प्रेमिका को छेड़ा तो प्रेमी ले गया उसे जंगलों में और फिर...

वापस अपने घर पहुंचने पर दोनों लड़कियों ने पूरी कहानी अपने पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस चौकी चन्नो के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि पीडि़त लड़कियों के बयानों के आधार पर उनके मौसा चरणा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें