Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 5 एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 17 Sep 2017 12:02 PM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको 5 ऐसी एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी भाषा को हिंदी में अनुवाद कर सकती हैं ...और पढ़ें

    इन 5 एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate
    इन 5 एंड्रॉयड एप्स से किसी भी भाषा को करें हिंदी में Translate

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंटरनेट पर हिंदी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर यूजर्स अपने पोस्ट को हिंदी में ही लिखने की कोशिश कर रहे हैं। मई 2017 में एक रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें बताया गया था कि करीब 88 फीसद भारतीय अंग्रेजी के बजाय क्षेत्रीय भाषा वाले विज्ञापन पर क्लिक करते हैं। इसके साथ ही 39 फीसद यूजर्स इंटरनेट पर हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो हिंदी में पोस्ट करना चाहते होंगे लेकिन टाइपिंग न आने के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे। इसी के चलते हम आपके लिए कुछ एप्स की जानकारी लाएं हैं जिसके जरिए आप किसी भी भाषा को हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

    Google Translate:

    हिंदी या किसी भी भाषा के अनुवाद के लिए सबसे पहला नाम गूगल ट्रांसलेट का ही आता है। हाल ही में इस एप में ऑफलाइन फीचर को भी जोड़ दिया गया है। यहां से यूजर्स लगभग 130 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन 59 भाषाओं का अनुवाद किया जा सकता है। किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

    Translate: text & voice translator

    इसकी मदद से यूजर्स 100 भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। यही नहीं, अगर आपके फोन में किसी दूसरी एप में कोई टेक्सट है तो उसे भी यहां से अनुवाद किया जा सकता है। अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां की भाषा आपको नहीं आती तो आप इस एप की मदद ले सकते हैं। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    Hindi English Translator:

    यह एप अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद करने में मदद करती है। इसमें कई भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं। यह भी दूसरी एप्स की तरह हिंदी लिखने व बोलने में आपकी मदद करती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    English to Hindi Translator:

    इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसे ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस एप में हिंदी की-बोर्ड दिया गया है। साथ ही इसमें शब्दकोश में भी उपलब्ध है। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    English Hindi Dictionary:

    यह भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें डिक्शनरी के अलावा अनुवाद करने का फीचर भी दिया गया है। यह एप भी ऑफलाइन काम करती है। यही नहीं, इसमें हिन्दी-अंग्रेजी सीखने के लिए गेम भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    BookMyShow आपको व्हाट्सएप पर भेजेगा मूवी टिकट

    गूगल जल्द भारत में पेश करेगी पेमेंट सर्विस: रिपोर्ट

    फेसबुक की Bonfire एप एक साथ 8 यूजर्स को देगी वीडियो चैट करने का मौका