Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डाटा खोने की टेंशन नहीं, इस तरह ऑटोमेटिक होगा फोन डाटा का बैकअप

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2016 02:31 PM (IST)

    आपके लिए अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप बहुत जरूरी है, क्योंकि फोन डाटा में सभी जरूरी फाइल्स, कॉन्टैक्ट्स और डॉक्यूमेंट्स शामिल रहते है। आज हम कुछ ऐसी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपके लिए अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप बहुत जरूरी है, क्योंकि फोन डाटा में सभी जरूरी फाइल्स, कॉन्टैक्ट्स और डॉक्यूमेंट्स शामिल रहते है। ऐसे में अगर डाटा खो जाएं या डिलीट हो जाएं तो परेशानी होना लाजिमी है। आज हम कुछ ऐसी एप्स बता रहे हैं जिनसे आप अपने फोन के डाटा का बैकअप आसानी से ले सकते हैं, ये एप्स खुद आपके फोन डाटा को मैनेज, सेव और रिस्टोर करती है। जानते है इनके लिए:

    पढ़े: मोबाइल एप से ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट

    1.डाटा बैकअप के लिए शानदार है गो बैकअप एंड रिस्टोर प्रो एप
    यह एप आपके फोन के कॉन्टैक्ट्स, कॉल लॉग व एप्स समेत सभी चीजों का बैकअप देता है। यह एक शानदार एप है।

    2. सेफ है सीएम बैकअप
    सीएम बैकअप एक ऐसा एप है जो सिंपल, सेफ और फ्री क्लाउड स्टोरेज है। यह आपके फोन का सारा डाटा बैकअप कर लेती है।

    3.वन ड्राइव
    आपके स्मार्टफोन में उपलब्ध फोटोज व वीडियोज का बैकअप लेने के लिए यह एक बेहतरीन एप है। यह स्वंय आपके वनड्राइव अकाउंट में कैमरा बैकअप का प्रयोग करके वीडियोज और फोटोज अपलोड कर देती है यानि दूसरे शब्दों में यह एप यूजर को फ्री ऑनलाइन स्टोरेज की फैसिलिटी देती है।

    पढ़े: पिकासा को बंद करने जा रही है गूगल, एेसे मिलेंगी पिकासा की तस्वीरें

    4.डाटा बैकअप के लिए अच्छी है सुपर बैकअप: एसएमएस एंड कॉन्टैक्ट्स
    आपके डाटा को रिस्टोर और बैकअप करने के लिए सुपर बैकअप: एसएमएस एंड कॉन्टैक्ट्स एक बढ़िया एप है। यह एप्स, कॉन्टैक्ट्स, कॉल लॉग यानि फोन के पूरे डाटा का बैकअप करने की सहूलियत देता है।

    5.एसडी कार्ड समेत सारा डाटा बैकअप करती है टाइटेनियम बैकअप
    टाइटेनियम बैकअप एप एसडी कार्ड के डाटा का भी बैकअप देती है और आपके फोन में उपलब्ध सारे डाटा का बैकअप इससे तैयार किया जा सकता है।

    खबरें और भी