Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपको बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव देंगी ये 5 एप्स

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Nov 2017 10:45 AM (GMT+05:30)

    बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव देने वाले 5 एप्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें ...और पढ़ें

    आपको बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव देंगी ये 5 एप्स
    आपको बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव देंगी ये 5 एप्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। आज स्मार्टफोन्स के लिए ऑनलाइन कई तरह के एप्स उपलब्ध हैं। कई एप्स आपको फ्री ऑडियो कॉल या वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा देती हैं। लेकिन उनकी कॉल क्वालिटी आपको वीडियो कॉलिंग का बेहतर अनुभव नहीं दे पाती। ऐसे में बाजार में और भी कई एप्स मौजूद हैं जो आपको बेहतरीन इमेज क्वालिटी और क्लियर इमेज क्वालिटी के साथ वीडियो कॉल का मजा देगी। हम अपनी इस खबर में आपको 5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    स्काइप

    स्काइप सबसे पुराने वीडियो कॉलिंग एप में से एक है। यह एप सबसे पहले विंडोज पीसी पर ही उपलब्ध था लेकिन अब इसका इस्तेमाल आप एंड्रॉयड फोन के साथ मैक में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना स्काइप में अपना अकाउंट बनाना होगा। जिसके लिए यूजर को अपनी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर देना होगा जिससे यह वेरिफाई होकर आपकी आईडी बनेगी। स्काइप की वीडियो और साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है।

    फेसबुक मैसेंजर
    सोशल मीडिया फेसबुक के 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो इसके ही मैसेंजर एप का भी इस्तेमाल करते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूजर्स मैसेंजर का इस्तेमाल सिर्फ टेक्स्टिंग एप के तौर पर करते थे लेकिन अब ये वीडियो कॉल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपके दोस्तों के प्रोफाइल के आगे कॉल या वीडियो कॉल का आइकन नजर आएगा जिस पर क्लिक कर आप उन्हें वीडियो कॉल कर सकते हैं।

    गूगल डुओ

    यहां वीडियो कॉलिंग एप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर गूगल डुओ शामिल है। आपको बता दें कि यह एप गूगल द्वारा निर्मित किया गया है। गूगल डुओ को वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे बेहतरीन एप माना जाता है। इसे आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप फोन और जीमेल में मौजूद कॉन्टैक्ट से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि दूसरे यूजर के पास भी गूगल डुओ एप उपलब्ध हो।

    खबरें और भी

    व्हाट्सएप मैसेंजर

    व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज हर कोई स्मार्टफोन यूजर करता है। आपको बता दें कि यह फेसबुक की स्वामित्व कंपनी है। इससे पहले व्हाट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग एप के तौर पर की जाती थी लेकिन कंपनी ने इसी साल एप में वीडियो कॉल फीचर को शामिल किया गया है। यूजर्स अब वीडियो कॉलिंग के लिए इस एप का इस्तेमाल करते हैं। अपने दोस्तो को वीडियो कॉल करने के लिए आपको उसकी प्रोफाइल में जाना होगा, वहां आपको वीडियो कॉल का आइकन नजर आएगा जिसे टैप करने पर आप वीडियो कॉल कर पाएंगे।

    अमेजन एलेक्सा

    अगर आपके पास अमेजन एलेक्सा डिवाइस है तो आप इसके वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। अमेजन के एलेक्सा एप की मदद से आप इससे वीडियो कॉल करने के साथ रिसीव भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके डिस्प्ले स्क्रीन के साथ Echo Show की जरुरत नहीं होगी, आप सिर्फ फोन नंबर का इस्तेमाल कर वीडियो कॉल कर सकते हैं। अमेजन के एलेक्सा एप को आप एप्पल के एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    फ्लैश सेल के जरिए मिनटों में कंपनियां बेच रही हैं लाखों फोन

    साल 2018 के CES में सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस से उठेगा पर्दा

    ये 5 पोर्टेबल पावर बैंक आपके गैजेट्स की बैटरी नहीं होने देंगे Dead